बरबीघा से सुदर्शन कुमार ने निर्दलीय भरा पर्चा, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

जेडीयू का एक और विधायक बागी, बरबीघा से सुदर्शन कुमार ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन

Bihar के बरबीघा के निवर्तमान जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार ने टिकट कटने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। पार्टी ने उनका टिकट काटकर नालंदा निवासी कुमार पुष्पंजय को प्रत्याशी बनाया है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Election 2025: जेडीयू (JDU) के निवर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाते हुए 17 अक्टूबर को बरबीघा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज सैकड़ों समर्थक उनके साथ झंडे-बैनर लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) का एक और विधायक बागी हो गया है। बरबीघा के निवर्तमान जदयू विधायक सुदर्शन कुमार को पार्टी ने इस बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया। पार्टी के इस फैसले से नाराज सुदर्शन कुमार ने बरबीघा सीट से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

जेडीयू ने सुदर्शन कुमार का टिकट काट कुमार पुष्पंजय को दिया

17 अक्टूबर 2025 को नामांकन के अंतिम दिन, उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक झंडे-बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए नजर आए। जेडीयू ने सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने नालंदा निवासी कुमार पुष्पंजय को बरबीघा विधानसभा से अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। जेडीयू के इस फैसले से विधायक सुदर्शन कुमार के समर्थकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

समर्थकों की अपील पर किया फैसला

टिकट कटने के बाद, सुदर्शन कुमार ने अपने पैतृक गांव हथियावां में समर्थकों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों समर्थकों ने उन पर हर हाल में चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। आक्रोशित समर्थकों ने आरोप लगाया कि सुदर्शन कुमार को जानबूझकर अपमानित करते हुए टिकट नहीं दिया गया है। इस अवसर पर समर्थकों ने विधायक के दादा, पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह (जिन्हें जिले का निर्माता माना जाता है), उनके पिता, पूर्व मंत्री स्व. संजय कुमार सिंह, और माता, शेखपुरा विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. सुनीला देवी, के कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की। समर्थकों ने सुदर्शन कुमार से अपील की कि वे राजो सिंह के सपने को साकार करने के लिए चुनाव लड़ें।

यह भी पढ़ें:

निवर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वह हमेशा पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में बरबीघा की जनता के सभी सुख-दुख में साथ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बरबीघा की जनता की 10 सालों तक लगातार सेवा की। कुमार ने आरोप लगाया कि अंतिम समय में उनका टिकट काटकर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें