अनंत सिंह और उनकी बेटी शिवांगी सिंह Source- navbharat
बिहार

अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने का मेगा इंतजाम, 1500 क्विंटल चीनी से बनेंगी लाखों मिठाइयां; 10 एकड़ में भोज

Anant Singh Daughter Wedding Preparations: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां चर्चा में हैं। समारोह में 10 लाख लोगों के भोज, 25 लाख मिठाइयों और 50 लाख रसगुल्लों का इंतजाम होगा।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • पटना के नदवां गांव में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की भव्य तैयारियां चल रही हैं।

  • दावा है कि मेहमानों के लिए 25 लाख मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले बनाए जाएंगे।

  • करीब 10 एकड़ में 10 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की तैयारी है।

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। पटना के नदवां गांव में होने वाले इस विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने और गांव की सजावट तक, हर व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। दावा है कि शादी में आने वाले मेहमानों के लिए 25 लाख से अधिक मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए जाएंगे। वहीं, लगभग 10 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम करने की भी तैयारी है।

शादी की तैयारियों के चलते नदवां गांव का नजारा पूरी तरह बदल रहा है। पूरे गांव को सजाया जा रहा है और करीब डेढ़ किलोमीटर तक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों के जरिए मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन की भव्यता देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी लोग गांव पहुंच रहे हैं।

5 ट्रक से आई 1500 क्विंटल चीनी

शिवांगी की शादी में मिठाइयों का इंतजाम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। मेहमानों के लिए 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करीब 1500 क्विंटल चीनी मंगाई गई है। बताया जा रहा है कि चीनी की आपूर्ति के लिए पांच ट्रक गांव पहुंच रहे हैं। हर ट्रक में लगभग 300 क्विंटल चीनी बताई जा रही है।

इतनी बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार करने के लिए कारीगरों और जरूरी सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा करीब 50 लाख रसगुल्ले बनाने की भी तैयारी है। आयोजकों का प्रयास है कि समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था रहे।

शादी की तैयारियां देखने पहुंच रहे आसपास के लोग

नदवां गांव में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। गांव में सजावट का काम जोरों पर है। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और लाखों लोगों के भोजन और मिठाइयों की व्यवस्था की जा रही है। शादी की तैयारियां आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग गांव आकर इन तैयारियों को देख रहे हैं।

10 एकड़ में होगा भोज

बिहार की इस शादी में भोजन की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसके लिए दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 10 एकड़ क्षेत्र में इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन में लगभग 10 लाख लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस काम के लिए करीब 50 कारीगरों वाली 20 टीमें जुटेंगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए खाना तैयार करने और परोसने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। मेहमानों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए भोजन और सेवा से जुड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं