प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार के भोजपुर में दूसरे समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां किशनगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना के आरोप में नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के तीन अन्य आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनरस, मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद जाकिर के तौर पर हुई है।

अभिषेक सिंह

आरा: बिहार के भोजपुर जिले से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां किशनगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना के आरोप में नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपी एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनरस, मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद जाकिर के तौर पर हुई है।

जांच अधिकारी आरोपी नाबालिग लड़के की सही उम्र का पता लगाने के लिए उसके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार यादव ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "स्थानीय पुलिस को रविवार रात करीब नौ बजे इस घटना के बारे में सूचना मिली।

स्थानीय थाने के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल ले गए। जांच के दौरान पता चला कि रविवार को जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब नाबालिग लड़के ने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से भाग गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है।

तीन रिश्तेदार भी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बाद में, आरोपी लड़के के पिता और उसके दो अन्य रिश्तेदार पीड़िता के घर पहुंचे और उन पर मामला सुलझाने तथा पुलिस के संज्ञान में न लाने का दबाव बनाने लगे। हालांकि, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के तीनों रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता के परिजनों पर मामला न दर्ज करवाने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सा जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वारदात के बाद गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं। जिसके कारण सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा