xiaomi electric car कैसे मिलेगी कम कीमत में। (सौ. Xiaomi) 
ऑटोमोबाइल

सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, अब इलेक्ट्रिक कारों से भी नाम कमाएगी Xiaomi

स्मार्टफोन के बाद चीन की टेक कंपनी Xiaomi इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में भी एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने SU7 और YU7 नामक दो पावरफुल इलेक्ट्रिक कारें घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दी है।

सिमरन सिंह

स्मार्टफोन के बाद अब चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में भी धुआंधार एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने SU7 और YU7 नामक दो पावरफुल इलेक्ट्रिक कारें घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दी हैं। खास बात यह है कि कंपनी 2027 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी EVs की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है।

CEO लेई जून ने किया ग्लोबल प्लान का खुलासा

Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम में बताया कि फिलहाल कंपनी चीन में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को मैनेज कर रही है। SU7 और YU7 के लिए ऑर्डर्स की बाढ़ आ गई है, इसलिए कंपनी का पूरा ध्यान अभी घरेलू मांग को पूरा करने पर है। लेकिन 2027 से Xiaomi अपनी EVs को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा।

भारत में पहले ही पेश हो चुकी है SU7

जुलाई 2024 में बेंगलुरु में आयोजित एक ऑटो इवेंट में SU7 को भारत में शोकेस किया गया था। इसमें दिए गए शानदार फीचर्स जैसे 800 किमी की रेंज, 16.1 इंच की 3K टचस्क्रीन, 56 इंच का हेड-अप डिस्प्ले, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन और पैनोरमिक सनरूफ ने भारतीय ऑटो एक्सपर्ट्स को भी आकर्षित किया।

YU7 को तीन मिनट में मिले दो लाख ऑर्डर

Xiaomi की दूसरी इलेक्ट्रिक कार YU7 ने चीन में धमाकेदार एंट्री की है। लॉन्च के केवल तीन मिनट में ही इसके दो लाख यूनिट्स की बुकिंग हो गई। यह कार 835 किमी की रेंज, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, LED हेडलाइट्स, 678 लीटर बूट स्पेस, डुअल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 25-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ आती है।

क्या भारत में मिलेगी Xiaomi EV की एंट्री?

हालांकि कंपनी ने अब तक SU7 या YU7 के भारत लॉन्च पर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन SU7 को शोकेस किए जाने और CEO के बयान के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि भारत Xiaomi की ग्लोबल EV स्ट्रैटेजी का हिस्सा बन सकता है।

किससे होगा मुकाबला?

अगर Xiaomi भारत में अपनी EVs लॉन्च करता है, तो उसे सीधे मुकाबला Tata Motors, Mahindra, Hyundai, MG Motors, BYD, VinFast और Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों से मिलेगा। भारत में EV सेगमेंट का ग्रोथ और सरकारी प्रोत्साहन Xiaomi के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान