Waymo Robotaxi पर उठे सवाल। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Waymo Robotaxi Recall: स्कूल बसों के सामने ट्रैफिक नियम तोड़ रही ड्राइवरलेस कारें, 2,895 गाड़ियों की जांच शुरू

Waymo Robotaxi Investigation: Google की कंपनी Alphabet की सेल्फ-ड्राइविंग यूनिट Waymo की रोबोटैक्सी अमेरिकी जांच के घेरे में हैं। अमेरिकी NHTSA ने 2,895 ड्राइवरलेस गाड़ियों की जांच शुरू की है।

सिमरन सिंह

Self Driving Cars: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्राइवरलेस कारों को भविष्य की ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी माना जा रहा है लेकिन इनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि Google की पैरेंट कंपनी Alphabet की सेल्फ-ड्राइविंग यूनिट Waymo की रोबोटैक्सी अमेरिकी जांच के घेरे में आ गई हैं। इसमें अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA ने कंपनी की 2,895 ड्राइवरलेस गाड़ियों को लेकर नई जांच शुरू की है। आरोप है कि Waymo की कारें बच्चों को स्कूल बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान जरूरी ट्रैफिक नियमों का पालन करने में नाकाम रहीं। इसमें खास बात यह है कि कंपनी पहले भी इस समस्या को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर रिकॉल जारी कर चुकी है।

स्कूल बस के स्टॉप सिग्नल को नहीं पहचान पा रही थीं कारें

अमेरिका में जब कोई स्कूल बस बच्चों को चढ़ाने या उतारने के लिए रुकती है और उसकी लाल लाइट जलने के साथ स्टॉप आर्म बाहर निकलता है तो दूसरी गाड़ियों को रुकना जरूरी होता है। लेकिन NHTSA को ऐसी शिकायतें मिलीं जिनमें Waymo की ड्राइवरलेस कारें इन संकेतों के बावजूद बस के पास से गुजर गईं। साथ ही यह मामला बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है क्योंकि बस के आसपास सड़क पार कर रहे बच्चों के लिए ऐसी गलती खतरनाक साबित हो सकती है।

2,895 रोबोटैक्सी की जांच, पहले भी हुआ था रिकॉल

NHTSA की नई कार्रवाई 2,895 गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले Waymo के पांचवीं पीढ़ी के ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम से जुड़ी है। एजेंसी यह जांच रही है कि दिसंबर 2025 में जारी किया गया सॉफ्टवेयर रिकॉल समस्या को ठीक करने में कितना सफल रहा।

वहीं Waymo ने दिसंबर 2025 में 3,067 गाड़ियों के लिए स्वैच्छिक सॉफ्टवेयर रिकॉल दाखिल किया था। कंपनी ने बताया है कि प्रभावित गाड़ियों में अपडेट 17 नवंबर 2025 तक पूरा कर दिया गया था। लेकिन एजेंसी के रिकॉर्ड में ज्यादातर संबंधित घटनाएं अपडेट के बाद की दर्ज हुई हैं।

23 से ज्यादा घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

जांच में स्कूल बसों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। ऑस्टिन स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने 19 उल्लंघनों की जानकारी दी थी जबकि अटलांटा में भी छह मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा जनवरी 2026 में टेक्सास के ऑस्टिन में एक Waymo कार ने बच्चों को उतार रही स्कूल बस के स्टॉप आर्म के बावजूद आगे बढ़ना जारी रखा था। इस घटना की जांच NTSB भी कर रहा है।

Waymo ने क्या कहा और अब आगे क्या होगा?

Waymo का कहना है कि उसने स्कूल बसों के आसपास अपनी गाड़ियों के व्यवहार में काफी सुधार किया है और मार्च 2026 के बाद इस तरह के मामलों में कोई चालान नहीं मिला है। कंपनी ने जांच में सहयोग करने की बात भी कही है।

अभी के लिए यह जांच रिकॉल की प्रभावशीलता पर है न कि सभी गाड़ियों को दोबारा सड़क से हटाने का अंतिम आदेश। इसका नतीजा तय करेगा कि Waymo को अतिरिक्त सॉफ्टवेयर सुधार या दूसरे सुरक्षा कदम उठाने होंगे या नहीं।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें