Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू, दिवाली पर ग्राहकों को मिली क्रूजर बाइक, जानें कीमत और खासियत

Honda Bike Deliveries: Honda Motorcycle & Scooter India ने दिवाली के मौके पर इस क्रूजर बाइक की पहली खेप ग्राहकों को सौंपनी शुरू कर दी है।
Honda Rebel 300 have begun customers received their cruiser bikes in time for Diwali
Honda Rebel 300 की डिलवरी शुरू।Source. Honda
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Honda ने दिवाली के मौके पर इस क्रूजर बाइक की पहली खेप सौंपनी शुरू कर दी है।

  • Honda Rebel 300 को उन राइडर्स के लिए पेश किया गया है।

  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये, E-Clutch कि 2.62 लाख रुपये है।

Rebel 300 E-Clutch: Honda Rebel 300 की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है। Honda Motorcycle & Scooter India ने दिवाली के मौके पर इस क्रूजर बाइक की पहली खेप ग्राहकों को सौंपनी शुरू कर दी है। अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई इस बाइक का इंतजार कर रहे खरीदारों के लिए यह अहम अपडेट है। Honda Rebel 300 को उन राइडर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें आरामदायक राइडिंग पोजिशन और अलग लुक वाली क्रूजर मोटरसाइकिल पसंद है। यह बाइक दो वेरिएंट Standard और E-Clutch में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये है, जबकि E-Clutch वेरिएंट के लिए 2.62 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

लो-स्लंग डिजाइन और कम सीट हाइट है खास

Honda Rebel 300 का डिजाइन पारंपरिक क्रूजर स्टाइल से प्रेरित है। इसमें गोल हेडलैंप, नीचे की ओर झुका हुआ बॉडी प्रोफाइल और ब्लैक-आउट मैकेनिकल पार्ट्स मिलते हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 690 mm है जिससे अलग-अलग कद के राइडर्स के लिए बाइक पर बैठना और पैर जमीन तक पहुंचाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। वहीं बाइक की लंबाई 2,200 mm और व्हीलबेस 1,506 mm है। इसका वजन Standard वेरिएंट में 173 किलोग्राम और E-Clutch में 176 किलोग्राम है। लेकिन 129 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस बड़े स्पीड ब्रेकर या खराब रास्तों पर ध्यान देने वाली बात है।

286cc इंजन के साथ मिलता है 6-स्पीड गियरबॉक्स

Rebel 300 में 286.01cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 8,000 rpm पर 27.6 PS की पावर और 6,250 rpm पर 24.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक का फोकस तेज रफ्तार के बजाय आरामदायक राइडिंग अनुभव पर है। इसमें आगे 130-सेक्शन और पीछे 150-सेक्शन टायर मिलते हैं। दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

Honda Rebel 300 have begun customers received their cruiser bikes in time for Diwali
Bajaj Chetak ने पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा, जानें 99,802 रुपये वाले मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक की कीमत

क्या है E-Clutch वेरिएंट की खासियत?

इसका E-Clutch वेरिएंट उन राइडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें बार-बार क्लच दबाने में परेशानी होती है। यह सिस्टम बाइक को स्टार्ट करने रोकने और गियर बदलने के दौरान क्लच को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ऑपरेट करता है। हालांकि, गियर बदलने के लिए राइडर को फुट शिफ्टर का इस्तेमाल करना पड़ता है। यानी यह पूरी तरह ऑटोमैटिक बाइक नहीं है। वहीं पहली खेप की डिलीवरी शुरू होने के साथ अब Rebel 300 भारतीय सड़कों पर नजर आने लगेगी। खरीदार अपने शहर में डिलीवरी की तारीख और उपलब्धता के लिए नजदीकी Honda BigWing डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।