Kia Cars Discount: इस महीने Carnival पर ₹1.70 लाख तक की छूट, Sonet से लेकर Carens Clavis तक मिल रहे बड़े ऑफर

Kia Carnival Offer: Kia कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Kia India की नवंबर 2026 की डिस्काउंट स्कीम के तहत Carnival, Sonet, Syros, Seltos और Carens Clavis समेत कई मॉडल पर खास बेनेफिट्स निकाले है।
Kia Cars Discount ₹1.70 lakh off Carnival this month Sonet Carens and Clavis
Kia ने कारों पर शानदार ऑफर निकाला है।Source. Kia
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Kia India की नवंबर 2026 की डिस्काउंट के तहत आकर्षक बेनेफिट्स निकाले है।

  • इसमें Carnival, Sonet, Syros, Seltos और Carens Clavis समेत कई मॉडल है।

  • फ्लैगशिप MPV Kia Carnival पर 1.70 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

Kia Car Discount November 2026: अगर आप इस महीने नई Kia कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि Kia India की नवंबर 2026 की डिस्काउंट स्कीम के तहत Carnival, Sonet, Syros, Seltos और Carens Clavis समेत कई मॉडल पर आकर्षक बेनेफिट्स निकाले है। वहीं कंपनी की फ्लैगशिप MPV Kia Carnival पर सबसे ज्यादा 1.70 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। वहीं Carens Clavis Turbo पर 95,000 रुपये और Sonet के चुनिंदा वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक की बचत का मौका है।

इसकी खास बात यह है कि इन ऑफर्स में सिर्फ कैश डिस्काउंट ही नहीं बल्कि एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और स्क्रैपेज इंसेंटिव भी शामिल हैं। लेकिन हर ग्राहक को सभी फायदे मिलना जरूरी नहीं है।

Kia Carnival पर सबसे ज्यादा 1.70 लाख रुपये का फायदा

Kia Carnival के बारे में बताए तो इसपर 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस, 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव दिया जा रहा है। इन सभी को जोड़ने पर कुल फायदा 1.70 लाख रुपये तक पहुंचता है।

वहीं Carens Clavis Turbo पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये कॉर्पोरेट बेनेफिट और 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 20,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी शामिल है।

Kia Sonet और Carens Clavis EV पर भी मिल रही छूट

Kia Sonet के HTK (O) वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज बेनेफिट्स मिलाकर कुल फायदा 65,000 रुपये तक है। दूसरे Sonet वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।

Carens Clavis EV पर 75,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं Syros पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 55,000 रुपये तक के बेनेफिट्स के साथ एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ भी दिया जा रहा है।

Kia Cars Discount ₹1.70 lakh off Carnival this month Sonet Carens and Clavis
Hero Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च, ₹1.16 लाख में मिलेगी बाइक, पहली बार मिला यह खास सेफ्टी फीचर

किस कार पर कितनी मिल रही है छूट?

नवंबर 2026 के Kia ऑफर्स का मॉडल-वाइज विवरण नीचे दिया गया है।

स्रोत: नवंबर ऑफर लिस्टिंग और उपलब्ध डीलर ऑफर। सभी आंकड़े अधिकतम संभावित बेनेफिट्स हैं।

Kia Cars Discount ₹1.70 lakh off Carnival this month Sonet Carens and Clavis
Mahindra Scorpio N Edition One: नए अवतार में आएगी SUV, मिलेगा Wine Red इंटीरियर और बदली हुई ग्रिल

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Kia के इन ऑफर्स में एक बात समझना जरूरी है। वहीं एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनेफिट्स को हर स्थिति में एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता। इसी तरह कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस भी पात्रता पर निर्भर करते हैं।

इसके अलावा शहर, डीलरशिप, मॉडल ईयर और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से ऑफर बदल सकते हैं। इसलिए बुकिंग से पहले डीलर से सभी छूट का अलग-अलग ब्रेकअप और फाइनल ऑन-रोड कीमत जरूर पता करें।