Ola Scooter को लगाई ग्राहक ने आग। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

Ola scooter से नाराज युवक ने शोरूम के बाहर लगाई आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ola Service Center Complaint: Ola Electric Scooter एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार कारण एक ग्राहक का Ola Scooter को आग लगाना है। जिसकी वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सिमरन सिंह

Ola Electric Controversy: Ola Electric Scooter एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार कारण किसी नए फीचर का नहीं, बल्कि ग्राहक की नाराजगी का है। गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, एक युवक ने अपनी नई खरीदी हुई Ola स्कूटर में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों से तंग आकर शोरूम के सामने ही स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक ने गुस्से में उठाया चरम कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने हाल ही में Ola का नया स्कूटर खरीदा था। लेकिन कुछ ही दिनों में स्कूटर में तकनीकी खामियां आने लगीं। युवक का कहना है कि चलते समय स्कूटर का स्टीयरिंग और टायर का कनेक्शन अचानक टूट गया, जिससे वह सड़क पर गिरते-गिरते बचा। उसने कई बार शोरूम में जाकर शिकायत दर्ज कराई और मरम्मत की मांग की, लेकिन आरोप है कि सर्विस सेंटर की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शोरूम के बाहर स्कूटर जलता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो

लगातार निराशा और परेशानी झेलने के बाद युवक ने आखिरकार गुरुवार को अपना गुस्सा इस तरह जाहिर किया कि शोरूम के बाहर ही स्कूटर में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटर आग की लपटों में घिर गया। आस-पास मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर दंग रह गए। किसी ने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह मामला वायरल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि वह केवल अपनी नाराजगी और बेबसी दिखाना चाहता था।

Ola इलेक्ट्रिक पर लगातार बढ़ रही शिकायतें

यह पहला मौका नहीं है जब Ola स्कूटर को लेकर ग्राहकों ने असंतोष जताया हो। पिछले कुछ सालों में Ola इलेक्ट्रिक के खिलाफ तकनीकी खराबी, बैटरी इश्यू और सर्विसिंग में लापरवाही जैसी कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी की कस्टमर सर्विस बेहद कमजोर है और समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता। कुछ मामलों में तो गुस्साए ग्राहकों ने अपनी गाड़ियां जला देने जैसे कदम भी उठाए हैं।

ध्यान दें

Ola इलेक्ट्रिक के लिए यह घटना एक बार फिर क्वालिटी और सर्विस पर उठ रहे सवालों को गहरा करती है। कंपनी को अब ग्राहकों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, वरना इस तरह की घटनाएं उसकी साख पर भारी पड़ सकती हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन