Wagon R Facelift कि तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Wagon R Facelift: पहली कार खरीदने वालों की पसंद में क्या नया जोड़ेगी Maruti? जानें क्या हो सकता है अपडेट

Wagon R Facelift Petrol And CNG: नई Wagon R को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जो पूरी तरह कवर होने पर भी डिजाइन से पहचान में आ रही थी। वहीं इसमें कई खास फीचर्स के बारे में बताया जा रहा है।

सिमरन सिंह

Maruti Wagon R Viral Look: Maruti Suzuki Wagon R भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय फैमिली कारों में हमेशा से शामिल रही है और अब कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन पर काम करती नजर आ रही है। बता दें कि नई Wagon R को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस टेस्ट म्यूल को पूरी तरह कवर किया गया था लेकिन इसके डिजाइन में फिलहाल बहुत बड़े बदलाव दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी का असली फोकस कार के बोनट के नीचे यानी इंजन और मैकेनिकल अपडेट्स पर होने वाला है।

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान नजर आई Wagon R के फ्रंट हिस्से पर भारी कवर था फिर भी इसकी ग्रिल और बंपर का डिजाइन पहचाना जा सकता है। इसके अलावा कार का साइड प्रोफाइल भी मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। वहीं पीछे की तरफ Wagon R की पहचान बने वर्टिकल टेल लैंप्स रियर विंडस्क्रीन के दोनों ओर नजर आते हैं।

इसके अलावा टेस्ट म्यूल को देखकर लगता है कि यह मिड-स्पेक वेरिएंट हो सकता है। इसमें रियर वाइपर दिखाई नहीं दिया। वहीं टर्न इंडिकेटर्स ORVMs के बजाय फ्रंट फेंडर पर दिए गए हैं और फॉग लैंप्स भी नजर नहीं आए थी।

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

जाकारी में बताया जा रहा है कि कार के केबिन की मिली झलक यह दिखाती है कि इसमें कोई बड़ा बदलाव साफ तौर पर नहीं किया गया है। लेकन अपडेट के साथ Maruti Suzuki फीचर्स और इंटीरियर में कुछ छोटे लेकिन काम के बदलाव कर सकती है। वहीं कंपनी नई Wagon R को मौजूदा मॉडल से ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और सुविधा से जुड़े फीचर्स में बदलाव कर सकती है।

सबसे बड़ा बदलाव इंजन में संभव

वहीं नई Wagon R में सबसे अहम अपडेट इसके इंजन को लेकर हो सकता है। जिसमें Maruti Suzuki धीरे-धीरे पुराने 1.2-लीटर फोर-सिलिंडर इंजन की जगह नया Z12E 1.2-लीटर थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन ला रही है। साथ ही Swift और Dzire में यह इंजन पहले ही इस्तेमाल किया जा चुका है जबकि हालिया Baleno Facelift में भी इसे शामिल किया गया है।

बता दें कि Baleno में Z12E इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। वहीं Wagon R में भी इसी इंजन के इस्तेमाल की संभावना है हालांकि इसके अंतिम स्पेसिफिकेशन की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

CNG मॉडल में मिल सकता है बड़ा फायदा

नई Wagon R को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि पेट्रोल के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प भी जारी रहने की उम्मीद है। जिसमें खास बात यह है कि कंपनी इसमें Brezza CNG की तरह अंडरबॉडी CNG टैंक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा मॉडल की तुलना में बूट स्पेस बेहतर हो सकता है। यह बदलाव उन ग्राहकों के लिए खास फायदेमंद होगा जो Wagon R को रोजमर्रा की फैमिली और कम खर्च वाली कार के तौर पर खरीदते हैं।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश