पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम की टेंशन खत्म, ये 5 CNG कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज, कम खर्च में बड़ा फायदा

Budget CNG Cars In India: देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार लोगों की जेब खाली कर रही हैं। जिसको देखते हुए अब बड़ी संख्या में लोग CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं।
CNG Cars with Large Trunks Under ₹10 Lakhs: Now Get Ample Space Along with Great Mileage
car with double cng cylinder (Source. X)
Published on
Updated on

Cheapest CNG Cars In India: देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार लोगों की जेब खाली कर रही हैं। जिसको देखते हुए अब बड़ी संख्या में लोग CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। इन कारों में लोगों को कम रनिंग कॉस्ट, शानदार माइलेज और रोजाना इस्तेमाल में बचत के कई बेहतरीन विकल्प मिलते है जो इसी भी आम परिवार के लिए शानदार बात है। इसको लेकर अब खास बात यह सामने आई है कि बाजार में हैचबैक से लेकर सेडान और SUV तक कई बजट CNG को विकल्प लोगों के लिए आ गया है। ऐसे में आप भी कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते है तो आपके लिए ये 5 CNG कारें शानदार ऑप्शन रहने वाली है।

कम बजट वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन - Maruti S-Presso CNG

देश के अदंर सबसे सस्ती CNG कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki की S-Presso CNG का नाम सबसे ऊपर आता है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.62 लाख रुपये ही है। वहीं इसमें ग्राहकों को 1.0 लीटर इंजन मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी अपनी कार को लेकर दावा करनी है कि इसमे 32.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज मिलता है। जिसको शहर के डेली यूज और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा ऑप्सन माना जा रहा है। इस कार के अलावा इसी सेम रेंज में Alto K10 CNG भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

Maruti S-Presso CNG
Maruti S-Presso CNG

WagonR CNG बनी माइलेज की बादशाह

भारतीय परिवारों में पसंद की जााने वाली कारों में शामिल Maruti Suzuki WagonR का CNG मॉडल जो काफी डिमांड में रहता है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत को देखे तो यह 5.89 लाख रुपये तक है। वहीं इस कार में 34.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज मिलता है जो इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में भी शामिल करता है। इस कार में ग्राहक को बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। साथ ही इसकी कम मेंटेनेंस कॉस्ट किसको लोगों का पसंदीदा बनाती है।

WagonR CNG
WagonR CNG

Tata Tiago CNG में मिलेगा AMT का फायदा

आपको भी Tata Motors की कार पसंद हैं तो उसका Tiago CNG आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये तक की है। इस कार की खासियत पर नजर डाले तो इसमें मैनुअल के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। जिसको आमतौर पर बजट CNG कारों में नहीं देखा जाता। वहीं कंपनी के मुताबिक यह कार 26.49 किमी/किग्रा का माइलेज भी देती है।

Tata Tiago CNG
Tata Tiago CNG

Sedan और SUV पसंद करने वालों के लिए भी शानदार ऑप्शन

सेडान को पसंद करने वालों के लिए Maruti Suzuki Dzire CNG अच्छा विकल्प होने वाली है क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत 8.03 लाख रुपये ही है और इसमें कंपनी दावा करती है कि यह 33.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज दे सकती है।

Maruti Suzuki Dzire CNG
Maruti Suzuki Dzire CNG

आखिर में SUV लवर्स के लिए Tata Punch CNG काफी आकर्षक विकल्प होने वाली है। जिसकी शुरुआती कीमत 6.74 लाख रुपये ही है। कार के बारें में बताए तो इसमें टाटा की ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है जो बूट स्पेस भी काफी हद तक बचा सकती है।

Tata Punch CNG
Tata Punch CNG
Navbharat Live
navbharatlive.com