सोलर इलेक्ट्रिक कार EVA भारत में आने वाले है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार EVA, Vayve Mobility लाएगी अपग्रेडेड वर्जन

सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार EVA के अपग्रेड वर्जन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस कार को अगले महीने नई दिल्ली में आयोजित Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: पुणे स्थित स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobility जल्द ही अपनी सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार EVA के अपग्रेड वर्जन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस कार को अगले महीने नई दिल्ली में आयोजित Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। EVA भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था।

शहरों की जरूरतों के लिए खास डिजाइन

कंपनी के अनुसार, EVA को खासतौर पर शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे तंग जगहों में भी आसानी से पार्क करने की सुविधा देता है।

दमदार रेंज और तेज चार्जिंग

EVA सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इसमें लगे सोलर पैनल एक साल में 3,000 किलोमीटर तक अतिरिक्त रेंज प्रदान कर सकते हैं। यह कार अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग में 50 किलोमीटर तक चल सकती है।

खास फीचर्स

  • स्पीड: EVA केवल पांच सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 70kmph है।
  • रनिंग कॉस्ट: यह कार केवल ₹0.50/किमी के खर्च पर चल सकती है।
  • स्मार्ट टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिमोट मॉनिटरिंग और ओवर द एयर अपडेट्स जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

EVA के अपग्रेडेड वर्जन की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) के करीब हो सकती है।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर