Uber में लगेंगे कैमरे। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Uber कैब में रिकॉर्ड हो सकती है आपकी यात्रा, जानिए कौन देख पाएगा वीडियो और कैसे काम करेगा फीचर

Uber Record My Trip: Uber कैब में वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिल सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर कैब में आपकी रिकॉर्डिंग अपने आप शुरू हो जाएगी। इसमें अलग विकल्प दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Uber कैब में अब मिल सकती है कैमरा कि सेवा।

  • Uber ने इस फीचर का नाम Record My Trip रख है।

  • वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प Uber ऐप के जरिए दिया जाएगा।

Uber Video Recording: अगर आप Uber कैब से सफर करते हैं तो अब आपकी यात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिल सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर कैब में आपकी रिकॉर्डिंग अपने आप शुरू हो जाएगी। बता दें कि Uber ने भारत में ड्राइवर पार्टनर्स के लिए एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर पेश किया है। इसका मकसद यात्रा के दौरान ड्राइवर और राइडर के बीच होने वाले विवादों की जांच में मदद करना है। वहीं कंपनी का कहना है कि भारत में उसके करीब 20 लाख ड्राइवर पार्टनर हैं।

क्या है Uber का Record My Trip फीचर?

Uber के इस फीचर का नाम Record My Trip रखी गया है। वहीं इसके जरिए यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। कंपनी ने जानकारी में बताया है कि रिकॉर्डिंग एन्क्रिप्टेड रहती है और सामान्य तौर पर न तो ड्राइवर, न राइडर और न ही Uber के कर्मचारी इसे देख सकते हैं। ऐसे में अगर यात्रा के दौरान कोई विवाद या गंभीर घटना होती है और पुलिस या संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसी को फुटेज की जरूरत पड़ती है तो वह औपचारिक रूप से Uber से संपर्क कर सकती है।

नए बदलाव पर सप्लाई ऑपरेशंस डायरेक्टर ने बात कि

वहीं Uber India और South Asia के सप्लाई ऑपरेशंस डायरेक्टर आदित्य कपूर ने कहा, "कैब सर्विस के अनुभव को और सुरक्षित बनाने के लिए हमने ड्राइवर के लिए रिकॉर्ड माय ट्रिप फीचर शुरू किया है। अगर कोई ऐसी घटना होती है जहां कोई स्थानीय प्रवर्तन एजेंसी (LEA) रिकॉर्डिंग की कॉपी चाहती है, तो केवल वे ही हमें लिखकर वह रिकॉर्डिंग प्राप्त कर सकती हैं। यह सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि ड्राइवरों को अधिक आत्मविश्वास मिले। यदि यात्रा के दौरान कुछ होता है, तो जब LEA इसकी जांच करती है, तो हम एक पूरी तरह से निष्पक्ष राय सामने रखने में सक्षम होते हैं"

क्या आपकी मर्जी के बिना होगी रिकॉर्डिंग?

नहीं, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प Uber ऐप के जरिए दिया जाएगा। जिसमें इसे हर यात्रा में अनिवार्य रूप से चालू मानना सही नहीं होगा। रिकॉर्डिंग की सूचना और इसे शुरू करने का तरीका ऐप में उपलब्ध विकल्पों पर निर्भर करता है।

एन्क्रिप्शन का आसान मतलब है कि वीडियो को एक विशेष कोड में सुरक्षित कर दिया जाता है। उसे देखने के लिए अधिकृत तरीके से ही लॉक खोला जा सकता है। इसका उद्देश्य रिकॉर्डिंग को अनधिकृत लोगों की पहुंच से बचाना है।

ड्राइवरों को मिलेंगे दूसरे सेफ्टी फीचर्स

Uber ने ड्राइवरों के लिए कुछ और सुविधाएं भी जोड़ी हैं। बताया जा रहा है कि अब वे अनुचित संदेशों को फ्लैग कर सकते है और पात्र परिस्थितियों में बिना कैंसिलेशन पेनल्टी के ट्रिप रद्द कर सकते है। वहीं कंपनी ने इमरजेंसी एंबुलेंस सहायता की सुविधा भी बताई है।

अब दूसरे शहर तक जा सकेंगे Uber Bike से

Uber ने चुनिंदा इलाकों में Bike Intercity सेवा भी शुरू की है। इसके जरिए दिल्ली से मेरठ या दिल्ली से आगरा जैसे छोटे अंतरशहरी सफर बाइक से किए जा सकते है। लेकिन हर रूट पर इसकी उपलब्धता और दूरी की सीमा अलग हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इन सेवाओं को आगे और जगहों पर शुरू किया जाएगा।

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000