कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री बढ़ाएगी टीवीएस, अप्रैल-जून तिमाही में सेल की ई-बाइक्स की 52,000 यूनिट्स

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने ईवी वाहनों की बिक्री विकासशील और विकसित बाजारों में बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ केएन राधाकृष्णन ने बताया कि भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है और कंपनी इस पर पूरा ध्यान दे रही है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने ईवी वाहनों की बिक्री विकासशील और विकसित बाजारों में बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ केएन राधाकृष्णन ने बताया कि भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है और कंपनी इस पर पूरा ध्यान दे रही है।

उन्होंने विश्लेषकों से कहा कि कंपनी इंडोनेशिया में अपने संयंत्र से आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन) क्षेत्र के अन्य पड़ोसी बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी। वहां उसने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब की बिक्री शुरू की है। टीवीएस मोटर कंपनी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कुल 52,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 39,000 वाहन था।

क्या बोले कंपनी के सीईओ

राधाकृष्णन ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरेगा। ईवी आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निरंतर सुधार को देखते हुए हमें विश्वास है कि हम ईवी खंड में मजबूत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​हमारा सवाल है, हम निश्चित रूप से अपने ईवी उत्पादों को आसियान बाजारों में निर्यात करना शुरू करेंगे और वहां पहले से ही उन्नत परीक्षण और सब कुछ किया जा रहा है।

कंपनी उतारने वाली है कई नए प्रोडक्ट्स

राधाकृष्णन ने कहा कि कंपनी के पास ईवी के लिए एक सुनियोजित उत्पाद शृंखला है और वह जल्द ही उनमें से कुछ को उतारेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल, हमने टीवीएस आईक्यूब को आसियान और एशियाई बाजारों में उतारना शुरू किया था। राधाकृष्णन ने कहा कि टीवीएस का इंडोनेशिया में अपना संयंत्र है और कुछ स्थानीय स्रोत भी हैं तथा आसियान एफटीए का लाभ भी कंपनी को वहां से अन्य देशों को निर्यात करने में मदद करेगा।

बाजार में मजबूती की संभावना

टीवीएस मोटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के एन राधाकृष्णन ने कहा कि नए उत्पादों की पेशकश और प्रमुख क्षेत्रों में परिचालन को मजबूत करने के साथ चालू वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उद्योग के मुकाबले कंपनी के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी को सामान्य मानसून के साथ ग्रामीण बाजारों को मजबूती मिलने की संभावना के चलते वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?