Triumph Tiger 1200 की कीमत का ऐलान। Source. Triumph
ऑटोमोबाइल

Triumph Tiger 1200 भारत में लॉन्च, 158 PS की पावर और रडार टेक्नोलॉजी से लैस, 20 लाख से कीमत शुरु

Triumph Tiger 1200 2027: ट्रायम्फ टाइगर 1200 की भारत में कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसे दो वेरिएंट GT Pro और Rally Explorer में पेश करेगी। जिसमें इसकी शानदार कीमत मिल रही है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Triumph Tiger 1200 की भारत में कीमतों का ऐलान कर दिया है।

  • इसे दो वेरिएंट GT Pro और Rally Explorer में पेश किया गया है।

  • GT Pro की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख जबकि Rally Explorer के 23.49 लाख है।

Triumph Tiger 1200 Price India: ट्रायंफ ने अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर टूरर 2027 Triumph Tiger 1200 की भारत में कीमतों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कंपनी इसे दो वेरिएंट GT Pro और Rally Explorer में पेश करेगी। GT Pro की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये है जबकि Rally Explorer के लिए 23.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे। दोनों मॉडल की बिक्री और डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। नई टाइगर 1200 में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ सस्पेंशन, कनेक्टिविटी और सेफ्टी टेक्नोलॉजी को भी अपडेट किया गया है।

पहले से ज्यादा पावरफुल हुआ 1,160cc इंजन

2027 Triumph Tiger 1200 में 1,160cc का लिक्विड-कूल्ड, तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है। अपडेट के बाद यह 9,250rpm पर 158 PS की पावर और 6,750rpm पर 130 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पुराने मॉडल के मुकाबले पावर में 8 PS की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉर्क पहले जितना ही है। वहीं ट्रायंफ ने इंजन के कई अंदरूनी हिस्सों और गियरिंग में बदलाव किए हैं। कंपनी का कहना है कि इनसे कम रफ्तार पर बाइक को संभालना और चलाना भी ज्यादा आसान होगा।

30mm तक कम हो जाएगी सीट की ऊंचाई

बाइक में Showa का सेमी-एक्टिव EERA Heightflex सस्पेंशन दिया गया है। आगे और पीछे दोनों तरफ 200mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। इसका खास फीचर ऑटोमैटिक राइड-हाइट एडजस्टमेंट है जो बाइक रुकने पर सीट को 30mm तक नीचे कर देता है। इससे भारी एडवेंचर बाइक को रोकते समय पैर जमीन तक पहुंचाना आसान हो सकता है। लो-सीट एक्सेसरी के साथ सीट की ऊंचाई रुकने की स्थिति में 790mm तक लाई जा सकती है।

वायरलेस कनेक्टिविटी और रडार सेफ्टी फीचर्स

वहीं नई टाइगर 1200 में 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। फ्यूल टैंक के ऊपर फोन रखने के लिए वॉटरप्रूफ कम्पार्टमेंट और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा Bosch के फ्रंट और रियर रडार सिस्टम की मदद से Adaptive Cruise Control, Blind Spot Assist, Forward Collision Warning और Emergency Brake Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही बाइक में Cornering ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।

GT Pro या Rally Explorer, किसे चुनें?

GT Pro को सड़क और लंबी हाईवे राइड के लिहाज से तैयार किया गया है। इसमें अलॉय व्हील और 20-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। दूसरी ओर Rally Explorer में स्पोक व्हील, 30-लीटर का बड़ा टैंक और अतिरिक्त इंजन प्रोटेक्शन दिया गया है। इसका वजन 268 किलोग्राम है, जबकि GT Pro का वजन 250 किलोग्राम है। इस तरह हाईवे टूरिंग पसंद करने वालों के लिए GT Pro एक विकल्प है, जबकि ज्यादा फ्यूल रेंज और ऑफ-रोड हार्डवेयर चाहने वाले राइडर्स Rally Explorer पर विचार कर सकते हैं।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट