Toyota Hilux (Source. Toyota) 
ऑटोमोबाइल

Toyota Hilux का नया अवतार आने को तैयार, 28 जुलाई को होगी एंट्री, लुक देख Fortuner भी पड़ सकती है फीकी

Toyota Pickup Truck: पिकअप ट्रक को पसंद करने वालो के लिए इस सेगमेंट में नया लॉन्च आने वाला है। अभी सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई जनरेशन Toyota Hilux को 28 जुलाई 2026 को लॉन्च होगी।

सिमरन सिंह

Hilux Hybrid Engine: पिकअप ट्रक को पसंद करने वालो के लिए इस सेगमेंट में नया लॉन्च आने वाला है। अभी सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई जनरेशन Toyota Hilux को 28 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसको लेकर कंपनी ने बताया कि इस बार Hilux के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव किए जा रहा है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगेंगी। इतना ही नहीं नई Hilux का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह अलग कर दिया गया है। वहीं कार में स्लिम LED लाइट्स, ब्लैक-आउट पैनल और बड़ा Toyota बैज शामिल किया गया है जो इसकी अलग पहचान की निशानी है। वहीं इसमें चौड़े व्हील आर्च, ऊंची शोल्डर लाइन और ज्यादा मस्कुलर बॉडी डिजाइन इसे सड़क पर दमदार लुक देते है।

ऑफ-रोडिंग के लिए पहले से ज्यादा तैयार

Toyota के नई लॉन्च Hilux के बारे में बताए तो इसको अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। लेकिन नए मॉडल के सस्पेंशन और चेसिस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर कंपनी का दावा भी है कि इससे बेहतर बॉडी कंट्रोल, आरामदायक राइड क्वालिटी और शानदार ऑफ-रोड का काम देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं नई Hilux लगभग 1 टन तक का भार उठा सकती है और 3.5 टन तक की टोइंग क्षमता रखती है। वहीं 700 मिमी तक के वाटर क्रॉसिंग और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस इसे कठिन रास्तों पर भी मजबूत बनाता हैं। यही वजह है कि Hilux को एडवेंचर और लाइफस्टाइल वाहन पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

इंजन में मिलेगा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का तड़का

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई Hilux को 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम में पेश किया गया है। जिसमें यह इंजन 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी शामिल किए गए है। लेकिन अभी यह सामने नहीं आया है कि भारतीय बाजार में कौन-सा पावरट्रेन आएगा। जिसको लेकर कंपनी जल्द ही आधिकारिक पुष्टि करेंगी।

केबिन में मिलेगा हाई-टेक अनुभव

नई Hilux के इंटीरियर में भी कई नए और बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाले है। जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स देखी रहे है जो इसको फायदेमंद के साथ प्रीमियम भी बनाती है।

ऐसे में नई कार की जानकारी बाजार में आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि Toyota इस मॉडल के जरिए प्रीमियम लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहता है। जिसके बाद अब लॉन्च और लोगों का रिव्यू ही इसके बेहतर होने का सबूत देगा।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी