Toyota ने लॉन्च की नई कार Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Toyota Fortuner Leader Edition 2026 भारत में लॉन्च, ₹36.51 लाख से शुरू कीमत, नए लुक के साथ मिले ये फीचर्स

Toyota Fortuner 2026 Price India: टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन 2026 भारत में लॉन्च हो गया है। जिसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स पेश किया गया है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च हो गई है।

  • Toyota कि नई कार को कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

  • नई SUV में ORVMs और TPMS को भी जोड़ा गया है।

Toyota Fortuner Leader Edition 2026 को नए डिजाइन और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है। बता दें कि कंपनी की इस पॉपुलर SUV के नए एडिशन में ब्लैक रूफ, नए अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार बड़ा बदलाव इंजन या मैकेनिकल सेटअप में नहीं बल्कि SUV के लुक और रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाने वाले फीचर्स में किया गया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है।

Toyota Fortuner Leader Edition की कीमत और वेरिएंट

Toyota Fortuner Leader Edition को डीजल इंजन और रियर-व्हील ड्राइव (2WD) सेटअप के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में पेश किया गया है। वहीं दोनों वेरिएंट की कीमत नीचे दी गई है।

रिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Fortuner Leader Edition 4x2 Diesel MT₹36.51 लाख
Fortuner Leader Edition 4x2 Diesel AT₹38.72 लाख

देखा जा रहा है कि ऑटोमैटिक वेरिएंट मैनुअल के मुकाबले 2.21 लाख रुपये महंगा है। जिसमें ध्यान देने वाली बात है कि ये एक्स-शोरूम कीमतें हैं। जिसमें रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत ज्यादा होगी।

नए डिजाइन से बदलेगा SUV का लुक

Fortuner Leader Edition के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए डिजाइन वाली ग्रिल, स्पोर्टियर बंपर और ब्लैक रियर डोर गार्निश दिए गए हैं। इसके अलावा, 17-इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ और शार्क-फिन एंटीना SUV को ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। वहीं यह एडिशन Super White, Platinum White Pearl और Attitude Black रंगों में उपलब्ध किया गया है। साथ ही केबिन में ब्लैक और मैरून रंग की ड्यूल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जिसका डिजाइन डोर पैनल तक नजर आता है। एम्बिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स भी इंटीरियर का हिस्सा हैं।

नए फीचर्स में क्या मिलेगा?

डिजाइन के अलावा Toyota में खास फीचर्स भी शामिल है। जिसमें इस एडिशन में ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जोड़े हैं। ORVMs का मतलब है बाहर के रियर-व्यू मिरर, जिन्हें लॉक करने पर अपने आप फोल्ड किया जा सकता है। वहीं TPMS टायरों में हवा का दबाव कम होने पर ड्राइवर को अलर्ट करने में मदद करता है।

Toyota Fortuner के अन्य फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 11-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम शामिल हैं।

इंजन और सेफ्टी फीचर्स की जानकारी

Toyota Fortuner Leader Edition में 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है। जिसमें कंपनी ने इंजन और परफॉर्मेंस में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। वहीं सेफ्टी के लिए Fortuner में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल किए गए है।

फीचरजानकारी
इंजन2.8-लीटर डीजल
पावर204 PS
टॉर्क (मैनुअल)420 Nm
टॉर्क (ऑटोमैटिक)500 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक
ड्राइव सिस्टम4x2

साथ ही नई Leader Edition का मुकाबला सीधे तौर पर SUV खरीदारों के बजट और जरूरतों के आधार पर दूसरी प्रीमियम SUVs से हो सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि यह एडिशन नए लुक और अतिरिक्त सुविधाओं पर फोकस करता है। जो ग्राहक 4x4 ड्राइव या बड़े मैकेनिकल बदलाव चाहते हैं उन्हें दूसरे वेरिएंट भी देखने चाहिए।

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में मनीष सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास द्वारका भेजे गए; आशुतोष रांका दिल्ली में

मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

Jantar Mantar Protest: ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका, क्या एक्शन लेगी अदालत?