Explainer: Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross: ₹40 लाख तक की SUV और सस्ती Hycross में कौन ज्यादा दमदार?

7-Seater SUV Difference: प्रीमियम 3-रो कार खरीदने के बारे में सोच रहें है और समझ नहीं आ रहा कि Kia Sorento और Toyota Innova Hycross में से आपके परिवार के लिए कौन सी सही रहेंगी तो इस अंतर को देखें।
Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross SUV priced up to ₹40 lakh affordable Hycross
Kia और Toyota में से कौन सी बेहतर।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross: भारत में प्रीमियम 3-रो कार खरीदने वालों के लिए Kia Sorento और Toyota Innova Hycross दो अलग तरह के विकल्प सामने आ रहे है। जिसमें Sorento को SUV के तौर पर पेश किया गया है जबकि Innova Hycross एक MPV है। वहीं दोनों में परिवार के लिए पर्याप्त जगह, प्रीमियम फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प जेखने को मिलता है। लेकिन कीमत और पावरट्रेन में बड़ा अंतर भी सामने है। जिसमें Kia की भारतीय वेबसाइट पर Sorento अब उसके मौजूदा पोर्टफोलियो का हिस्सा है जबकि Toyota की आधिकारिक वेबसाइट पर Innova Hycross की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.70 लाख दी गई है।

कीमत में Sorento और Hycross के बीच बड़ा अंतर

सामने आए आंकड़ें साफ बताते है कि Kia Sorento की कीमत ₹27.99 लाख से ₹40.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा रही है। इसके मुकाबले Toyota Innova Hycross ₹18.70 लाख से ₹31.84 लाख के बीच उपलब्ध हो जाता है। जिसका सीधा मतलब है कि शुरुआती कीमत में ही दोनों के बीच करीब ₹9 लाख से ज्यादा का अंतर देखने को मिलता है।

वहीं Toyota की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Innova Hycross में 7 और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं जबकि हाइब्रिड वेरिएंट 7-सीटर लेआउट में आता है।

Sorento बड़ी, Hycross का व्हीलबेस लंबा

इसके साथ ही डायमेंशन की बात करें तो Sorento लंबाई और चौड़ाई में आगे है। इसकी लंबाई 4,815mm और चौड़ाई 1,900mm है जबकि Innova Hycross की लंबाई 4,755mm और चौड़ाई 1,845mm है। दोनों की ऊंचाई 1,785mm बताई गई है। साथ ही दूसरी तरफ Hycross का 2,850mm व्हीलबेस Sorento के 2,820mm से 30mm लंबा है। जिसका मतलब साफ है कि Sorento सड़क पर ज्यादा बड़ी दिखाई देती है जबकि Hycross का लंबा व्हीलबेस केबिन स्पेस के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। वहीं Toyota की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन भी Hycross का 285cm व्हीलबेस बताती है।

Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross SUV priced up to ₹40 lakh affordable Hycross
Honda Cars October 2026 Offers: Elevate पर ₹2.34 लाख तक का फायदा, City और Amaze पर भी बड़ी डील

फीचर्स में Sorento की बढ़त, Hycross भी पीछे नहीं

दोनों कारों में कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। जो कुछ इस तरह से है:-

इंजन में Sorento का डीजल और AWD फायदा

देखा गया है कि Sorento का बड़ा अंतर इसके पावरट्रेन में दिखाई देता है। जिसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें 2.2-लीटर डीजल और टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड विकल्प दिया गया हैं। वहीं चुनिंदा वेरिएंट में AWD का विकल्प भी मिलता है। जिसके मुकाबले Innova Hycross में 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन है। वहीं Toyota की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Hycross का हाइब्रिड सिस्टम 1,987cc इंजन और e-Drive ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Navbharat Live की सलाह

ऐसे में एक सवाल अब भी मन में आता है कि किसे चुनें? ऐसे में सलार दी जाती है कि अगर आपकी प्राथमिकता कम शुरुआती कीमत, तीन-रो फैमिली उपयोग और पेट्रोल-हाइब्रिड विकल्प है, तो Innova Hycross ज्यादा सुलभ पैकेज होने वाली है। वहीं ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, डीजल इंजन और AWD जैसी जरूरतों के लिए Sorento का ऊंचा बजट समझ में आ सकता है। वहीं आखिरकार दोनों की कीमत और उपयोग का लक्ष्य अलग है इसलिए सिर्फ फीचर लिस्ट के बजाय अपने बजट और इस्तेमाल के हिसाब से फैसला करना बेहतर रहेगा।

Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross SUV priced up to ₹40 lakh affordable Hycross
Maruti Suzuki की 2 लाख से ज्यादा कारें पेंडिंग, Brezza की डिमांड ने बढ़ाई टेंशन, कंपनी ने बढ़ाया प्रोडक्शन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com