Aprilia SXR GT 125 और 175 लॉन्च, 14-इंच व्हील और नए hp-e इंजन के साथ बदला अंदाज

Aprilia SXR GT Price: Aprilia SXR GT 125 और SXR GT 175 की एंट्री हो गई है। जिसमें कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है। और इसकी कीमत भी कमाल की है।
Aprilia SXR GT 125 and 175 launched featuring 14-inch wheels new hp-e engine
Aprilia SXR GT 125 and 175 हुई लॉन्च।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Aprilia SXR GT 125 And 175: भारत में प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट के अंदर Aprilia SXR GT 125 और SXR GT 175 की एंट्री हो गई है। बता दें कि Aprilia ने दोनों मॉडल को भारत में नए hp-e इंजन, 14-इंच व्हील और अपडेटेड चेसिस के साथ पेश किया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, स्टेबिलिटी और रोजमर्रा के साथ लंबी दूरी की राइडिंग को बेहतर बनाने परहो रहा है। वहीं दोनों स्कूटरों की शुरुआती कीमत में करीब ₹20,000 रुपये के अंतर के साथ देखने को मिल रही है।

Aprilia SXR GT 125 और 175 की कीमत

जानकारी में सामने आया है कि SXR GT 125 की इंट्रोडक्टरी कीमत ₹1,09,999 है जबकि SXR GT 175 की कीमत ₹1,29,999 रखी गई है। वहीं ये एक्स-शोरूम महाराष्ट्र कीमतें हैं। साथ ही Aprilia ने इन्हें शुरुआती कीमत के तौर पर पेश किया है इसलिए आगे कीमतों में बदलाव संभव देखे जा सकते है। इन दोनों मॉडल के बारे में बताए तो इसमें नया hp-e इंजन दिया गया है। जो 125cc वर्जन में 124.45cc इंजन 10.46 bhp और 10.4 Nm देता है जबकि 175cc मॉडल का 174.7cc इंजन 13.09 bhp और 14.14 Nm का आउटपुट देता है। इसके अलावा दोनों इंजन BSVI OBD II Stage B मानकों के अनुरूप हैं और E20 पेट्रोल सपोर्ट भी करते हैं।

14-इंच व्हील से क्या बदला?

SXR GT रेंज में सबसे बड़ा बदलाव इसके 14-इंच व्हील का हैं। जिसमें पुराने SXR मॉडल में छोटे व्हील थे जबकि नए GT मॉडल में बड़े व्हील देखने को मिल रहे है। वहीं इनका उद्देश्य खराब या अलग-अलग तरह की सड़कों पर स्टेबिलिटी और राइड क्वालिटी को बेहतर करना है। वहीं इन दोनों स्कूटरों में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलता है जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट दिया गया है।

Aprilia SXR GT 125 and 175 launched featuring 14-inch wheels new hp-e engine
Royal Enfield Himalayan 440 की बुकिंग बंद, 6 महीने का प्रोडक्शन पहले ही बुक, जनता को पसंद आ रहा मॉडल

Aprilia SXR GT 125 vs SXR GT 175

फीचर्स में 175cc मॉडल आगे

फीचर्स के मामले में देखें तो दोनों में अंतर देखने को मिलता है। जिसमें SXR GT 175 में 5-इंच TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, म्यूजिक और कॉल मैनेजमेंट तथा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसमें फ्रंट ब्रेक के साथ ABS भी दिया गया है। दूसरी ओर, SXR GT 125 में 5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और CBS मिलता है। वहीं दोनों में LED लाइटिंग और GT डिजाइन के साथ लंबी विंडस्क्रीन दी गई है। 125cc मॉडल Matte Black, Glossy Azzurro और Glossy White रंगों में, जबकि 175cc मॉडल Metallic Blue, Matte Black और Matte Green रंगों में उपलब्ध है।

सीधें तौर पर देखें तो SXR GT 125 उन खरीदारों के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प हो सकता है जो इसी GT डिजाइन के साथ छोटा इंजन चाहते हैं जबकि 175cc मॉडल ज्यादा पावर, टॉर्क और ABS के कारण लंबी दूरी या तेज रफ्तार वाली राइडिंग पर ज्यादा केंद्रित नजर आता है।

Aprilia SXR GT 125 and 175 launched featuring 14-inch wheels new hp-e engine
Traffic Challan: अब बिजली बिल में जुड़ सकता है पेंडिंग चालान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com