Mahindra की कार जो आएगी 2026 में। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

2026 में आएगी अपडेटेड Mahindra XUV700, स्पाई तस्वीरों ने बढ़ाया लोगों का उत्साह

2026 Mahindra Cars: Mahindra And Mahindra अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स XEV 9S और XUV700 फेसलिफ्ट को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। 2026 तक वह उसके नए मॉडल लेकर आएंगा।

सिमरन सिंह

New Car Launch: Mahindra And Mahindra अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स XEV 9S और XUV700 फेसलिफ्ट को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। कंपनी XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को ग्लोबली पेश करेगी, जबकि 2026 मॉडल XUV700 फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन दिसंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। दोनों SUVs की बिक्री 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है। नई XUV700 में न सिर्फ डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा, बल्कि फीचर्स और तकनीक के मामले में भी यह काफी अपग्रेडेड होगी।

Mahindra XUV700 Facelift: नया और आकर्षक डिजाइन

स्पाई शॉट्स के आधार पर नई XUV700 का लुक पहले से अधिक मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है। कार में नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इनलेट्स, और अपडेटेड ट्विन-पॉड LED हेडलैंप दिए जाएंगे। फ्रंट बंपर और LED DRL सिग्नेचर को भी नया रूप दिया जाएगा, जिससे SUV का फ्रंट प्रोफाइल पहले से ज्यादा एग्रेसिव दिखेगा। बोनट, फेंडर और दरवाजों की शीट मेटल में बदलाव नहीं किया गया है, जिससे इसकी मस्कुलर बॉडी शेप बरकरार रहेगी। वहीं, साइड प्रोफाइल में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सिर्फ नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स SUV को स्पोर्टी टच देंगे। पीछे की ओर कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप, नए टेल-लैम्प सिग्नेचर और हल्के बदलाव वाले बंपर देखने को मिल सकते हैं।

Mahindra XUV700 Facelift: केबिन में बड़े अपग्रेड

2026 XUV700 फेसलिफ्ट का केबिन पूरी तरह से अपडेटेड होगा। माना जा रहा है कि इस SUV में XEV 9e से प्रेरित ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, जो ड्राइविंग अनुभव को और प्रीमियम बनाएगा। इसके अलावा, महिंद्रा इसमें Harman/Kardon साउंड सिस्टम जोड़ सकती है, जिससे ऑडियो क्वालिटी और बेहतर होगी।

XUV700 फेसलिफ्ट में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। नई तकनीक और अपडेटेड इंटीरियर इसे अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक बनाएंगे।

Mahindra XUV700 Facelift: दमदार इंजन का वही भरोसा

इंजन में बदलाव की उम्मीद कम है। SUV अपने मौजूदा पावरट्रेन लाइनअप के साथ आएगी:

  • 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: लगभग 200 बीएचपी और 380 एनएम
  • 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन: 155/185 बीएचपी और 360/450 एनएम

ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, AWD सिस्टम केवल डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में दिया जाएगा।

Mahindra XUV700 Facelift: कीमत में हो सकती है मामूली बढ़ोतरी

वर्तमान में XUV700 की कीमत ₹13.66 लाख से ₹23.71 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए डिज़ाइन और एडवांस्ड फीचर्स को देखते हुए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे