Highlight:
Tesla ने SUV Model Y को एक नए अंदाज में पेश करने की योजना बना रही है।
इस कार में न स्टीयरिंग व्हील होगा और न ही एक्सीलेरेटर या ब्रेक पैडल।
इसका मकसद एक साथ 6 से 7 लोगों को ड्राइवरलेस सफर की सुविधा देना है।
Tesla Model Y Autonomous: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla अब अपनी लोकप्रिय SUV Model Y को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की योजना बना रही है। बता दें कि इस कार में न स्टीयरिंग व्हील होगा और न ही एक्सीलेरेटर या ब्रेक पैडल। जिसका सीधा मतलब है कि इसमें बैठने वाले यात्रियों को खुद गाड़ी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसको लेकर Tesla के CEO एलन मस्क ने 18 नवंबर को New York Times DealBook Summit में योजना का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंन बताया है कि इसका मकसद एक साथ 6 से 7 लोगों को ड्राइवरलेस सफर की सुविधा देना है। लेकिन अभी यह एक घोषित योजना है तैयार प्रोडक्शन मॉडल नहीं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत या तकनीकी खूबियों की जानकारी नहीं दी है।
Tesla पहले ही दो यात्रियों के लिए बिना स्टीयरिंग और पैडल वाली Cybercab रोबोटैक्सी पेश कर चुकी है। जिसको लेकर मस्क का कहना है कि दो लोगों के सफर के लिए यह गाड़ी उपयोगी हो सकती है लेकिन परिवार या बड़े ग्रुप के लिए ज्यादा जगह वाली कार की जरूरत होगी। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनी Model Y का ऑटोनॉमस वर्जन बनाने की योजना पर काम कर सकती है। इसमें 6 या 7 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इसे आम ग्राहकों को बेचा जाएगा या सिर्फ Tesla की Robotaxi सर्विस में इस्तेमाल किया जाएगा।
इस तरह की कार में ड्राइविंग का काम इंसान के बजाय ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम करेगा। कैमरे और दूसरे सेंसर आसपास की सड़क, ट्रैफिक, पैदल यात्रियों और दूसरी गाड़ियों की जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद सॉफ्टवेयर उस जानकारी के आधार पर गाड़ी की दिशा और रफ्तार नियंत्रित करता है।
वहीं Tesla अपनी गाड़ियों में कैमरों पर आधारित Tesla Vision और Full Self-Driving (FSD) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती है। लेकिन प्रस्तावित Model Y में कौन-से सेंसर, कंप्यूटर और सेफ्टी सिस्टम होंगे इसकी जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है। इसलिए इसके काम करने के तरीके को लेकर फिलहाल सभी तकनीकी बातें पक्की नहीं हैं।
बिना मैनुअल कंट्रोल वाली कारों को सड़क पर चलाना आसान नहीं है। अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA ने सितंबर 2026 में Cybercab के सुरक्षा मानकों और Tesla के सेल्फ-सर्टिफिकेशन की जांच शुरू की थी। इससे साफ है कि ऐसी गाड़ियों के लिए तकनीक के साथ नियामकीय मंजूरी भी जरूरी होगी। लेकिन अभी के लिए Tesla ने नई Model Y के उत्पादन या लॉन्च की समयसीमा नहीं बताई है। ऐसे में इसे जल्द बाजार में आने वाली कार मानना सही नहीं होगा।