Bauma CONEXPO India 2026 में एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो कि झलक। Source. Tata
ऑटोमोबाइल

Tata Motors का बड़ा प्रदर्शन, Bauma CONEXPO India 2026 में दिखाए नए-जमाने के इंजन और Genset

Tata Genset: Tata Motors ने Bauma CONEXPO India 2026 में नई पीढ़ी के एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो को पेश किया है। जो कंपनी के लिए आकर्षण का कैंद बन गया है। साथ इसमें कई चीजें खास भी आई है।

सिमरन सिंह

Bauma CONEXPO India 2026: देश की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों में शामिल Tata Motors ने Bauma CONEXPO India 2026 में अपनी नई पीढ़ी के एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो को पेश किया है। वहीं कंपनी ने निर्माण, लॉजिस्टिक्स, मटेरियल हैंडलिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए Genset, इंडस्ट्रियल इंजन और Live Axle प्रदर्शित किए। जिसमें कंपनी का फोकस बेहतर एफिशिएंसी, टिकाऊपन और कठिन परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन पर है।

10 से 125 kVA तक के नए Genset

Tata Motors ने प्रदर्शनी में CPCB IV+ कंप्लायंट Genset की रेंज पेश की जिसकी क्षमता 10 kVA से 125 kVA तक है। इनमें इंटेलिजेंट Remote Monitoring System भी दिया गया है जिससे मशीन की स्थिति और डायग्नोस्टिक से जुड़ी जानकारी को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है। वहीं कंपनी का इसको लेकर बताना है कि 55 kW से कम क्षमता वाले वेरिएंट्स में यह सिस्टम ऑप्शनल है। इन Genset में Tata Motors के आजमाए हुए व्हीकल इंजन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है।

0.7L से 3.3L तक इंडस्ट्रियल इंजन

कंपनी ने अलग-अलग इंडस्ट्रियल जरूरतों के लिए 0.7L से 3.3L तक के इंजन भी प्रदर्शित किए। इसमें 0.7L 2-सिलेंडर इंजन 10-15 kVA Genset के लिए, जबकि 1.5L 4-सिलेंडर इंजन 20-35 kVA Genset के लिए इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 497 Naturally Aspirated इंजन 41 kW, 497 TC 74 kW और 3.3L TC इंजन 101.5 kW आउटपुट के साथ पेश किया गया। ये इंजन निर्माण उपकरण, मटेरियल हैंडलिंग और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए तैयार किए गए हैं।

HR 210 Live Axle बना खास आकर्षण

Tata Motors ने HR 210 Live Axle भी प्रदर्शित किया, जिसे कंपनी भारत का पहला हब रिडक्शन एक्सल बताती है। इसका डिजाइन स्वदेशी है और इसमें हाई लोकलाइज्ड कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसे खास तौर पर कठिन कंस्ट्रक्शन वातावरण में भरोसेमंद संचालन के लिए तैयार किया गया है।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के पार्ट्स और एग्रीगेट्स बिज़नेस के हेड विक्रम अग्रवाल ने कहा, "Bauma CONEXPO, टाटा मोटर्स के एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो की गहराई दिखाने के लिए एक अहम मंच है। हमने भारत में वर्ल्ड-क्लास इंजीनियरिंग क्षमताएं विकसित की हैं: इंजन, जेनसेट और एक्सल, जिन्हें सबसे मुश्किल कामकाजी परिस्थितियों में भी बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए भारत में ही डिज़ाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। जैसे-जैसे इंडस्ट्री लगातार और तेज़ी से चलने वाले प्रोजेक्ट साइकल की ओर बढ़ रही है, हमारे ग्राहकों को ऐसे समाधानों की ज़रूरत है जिन पर वे भरोसा कर सकें। हमारा ध्यान अपने एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो को मज़बूत करने और अलग-अलग तरह के कामों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर है, ताकि बेहतर क्षमता वाले और ज़्यादा सुरक्षित प्रोडक्ट दिए जा सकें।"

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात