Tata Intra EV (Source. Tata) 
ऑटोमोबाइल

कम खर्च में बड़ा काम, 11.95 लाख में लॉन्च Tata Intra EV, अब बिना पेट्रोल-डीजल के चलेगा बिजनेस

Tata Intra EV Price India: Tata Motors ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को और मजबूत करते हुए नया ईवी पिकअप लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल का नाम Tata Intra EV रखा गया है।

सिमरन सिंह

Electric Cargo Vehicle India: Tata Motors ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को और मजबूत करते हुए नया ईवी पिकअप लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल का नाम Tata Intra EV रखा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11.95 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह पिकअप मौजूदा इंट्रा प्लेटफॉर्म पर आधारित है और खास इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आता है। कंपनी इसे देशभर में अपने कमर्शियल डीलर नेटवर्क के जरिए बेचेगी।

छोटे बिजनेस के लिए बड़ी ताकत

Tata Intra EV को खासतौर पर लास्ट माइल डिलीवरी और शहरों के अंदर माल ढुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह पिकअप एक बार में 1,750 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता रखता है। इसके साथ लंबी लोड बॉडी का ऑप्शन मिलता है, जिसकी लंबाई 10 फीट से ज्यादा है। ई-कॉमर्स, FMCG डिस्ट्रीब्यूशन, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स के लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकता है।

दमदार बैटरी और शानदार रेंज

इस इलेक्ट्रिक पिकअप में 72 kW की मोटर दी गई है, जो 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह वाहन भारी लोड के साथ भी 23% तक की ढलान पर आसानी से चल सकता है। इसमें 28.2 kWh की बैटरी दी गई है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है यानि धूल और पानी से सुरक्षित। एक बार फुल चार्ज करने पर यह पिकअप 211 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

फास्ट चार्जिंग और लंबी वारंटी

Tata Intra EV में CCS2 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह वाहन 10% से 80% तक सिर्फ 55 मिनट में चार्ज हो सकता है। बैटरी पर 6 साल या 2 लाख किलोमीटर (जो पहले हो) की वारंटी दी जा रही है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है।

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और तीन स्तर की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है। इससे न सिर्फ वाहन की दक्षता बढ़ती है, बल्कि रियल-टाइम रेंज भी बेहतर होती है। कैबिन को उपयोगिता के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिसमें वॉक-थ्रू लेआउट और इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड स्टीयरिंग दिया गया है।

चार्जिंग नेटवर्क और सर्विस सपोर्ट

Tata Motors अपने इस ईवी पिकअप के साथ मजबूत इकोसिस्टम भी दे रही है। देशभर में 25,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट और 200 से अधिक समर्पित ईवी सर्विस सेंटर इस वाहन को सपोर्ट करेंगे। यह नया मॉडल कंपनी की Ace EV रेंज के साथ जुड़कर छोटे इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को और मजबूत करेगा।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा

Tata Intra EV छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कम खर्च, ज्यादा लोड कैपेसिटी और बढ़िया रेंज के साथ यह वाहन भविष्य के बिजनेस को नई दिशा देगा।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा