Hero की ये बाइक होगी कई लोगों के लिए खास। (सौ. Hero) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट में दमदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस: Hero HF Deluxe बना किफायती ग्राहकों की पहली पसंद

Hero HF Deluxe की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59,998 है। कंपनी ने इसे ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। बल्कि शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटो डेस्क: भारत में बजट सेगमेंट की कम्यूटर बाइक्स की जब भी बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले सामने आता है—Hero HF Deluxe। यह बाइक न केवल किफायती है, बल्कि शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ रोजमर्रा की सवारी के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है।

किफायती कीमतों में कई वेरिएंट्स

Hero HF Deluxe की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59,998 है। कंपनी ने इसे ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

  • HF Deluxe Black and Accent – ₹59,998
  • HF Deluxe Drum Brake Kick Start – ₹62,370
  • HF Deluxe Drum Brake Self Start – ₹68,018
  • HF Deluxe i3S Drum Brake Self Start – ₹69,518

आप अपने बजट और पसंद के अनुसार इनमें से किसी भी वेरिएंट को चुन सकते हैं।

फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं

बेस वेरिएंट HF100 में ग्राहकों को 9.1 लीटर फ्यूल टैंक, ट्यूब टायर्स और ड्रम ब्रेक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पावरफुल इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस मोटरसाइकिल में 97.2cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 5.9 kW की अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर की सड़कों और हाईवे दोनों के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देता है।

शानदार माइलेज

HF Deluxe की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है। यह बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे बजट फ्रेंडली राइडर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात