Skoda Kushaq 2026 Facelift में क्या होगा खास है। (सौ. Skoda) 
ऑटोमोबाइल

Skoda Kushaq 2026 Facelift: दमदार फीचर्स और नए लुक के साथ जल्द होगी लॉन्च

Skoda Kushaq 2026 Features: Skoda ऑटो इंडिया Kushaq को लॉन्च किए लगभग चार साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी इस मॉडल को एक मिड-लाइफ अपडेट देने जा रही है। जो खास होगा।

सिमरन सिंह

New Skoda Kushaq Launch: Skoda ऑटो इंडिया ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Kushaq को लॉन्च किए लगभग चार साल पूरे कर लिए हैं। अब कंपनी इस मॉडल को एक मिड-लाइफ अपडेट देने जा रही है। 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले ही इसके टेस्ट म्यूल्स को कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इस एसयूवी में मौजूदा इंजन बरकरार रहेगा, लेकिन कॉस्मेटिक बदलाव और एडवांस फीचर्स इसे और खास बनाएंगे। यह मॉडल बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी लोकप्रिय एसयूवी को कड़ी टक्कर देगा।

नए लुक में दिखेगी कुशाक

स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई स्कोडा कुशाक में और भी आकर्षक डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें पतली वर्टिकल स्लैट्स वाली ग्रिल, कनेक्टेड डीआरएल के साथ नए हेडलैंप, फॉग लैंप असेंबली, कोडियाक से प्रेरित कनेक्टेड टेल लैंप, नए फ्रंट और रियर बंपर और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इन बदलावों के बाद इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आएगा।

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

2026 Skoda Kushaq Facelift में केबिन के अंदर भी बदलाव होंगे।

  • नए अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स
  • लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
  • पैनोरमिक सनरूफ

इसके अलावा मौजूदा मॉडल के प्रीमियम फीचर्स बरकरार रहेंगे

  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 6 एयरबैग्स
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर
  • आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

इंजन विकल्प

  • इंजन के मामले में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह एसयूवी दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी:
  • 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन – 115PS पावर और 178Nm टॉर्क
  • 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन – 150PS पावर और 250Nm टॉर्क
  • गियरबॉक्स ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक उपलब्ध होंगे।

ध्यान दें

Skoda Kushaq 2026 Facelift अपने नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में और भी मजबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार है। लॉन्च के बाद यह निश्चित रूप से ग्राहकों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बनेगी। जो लोगों को अफने फीचर्स से अपनी तरफ खीचेगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे