Bharat Taxi App (Source. AI) 
ऑटोमोबाइल

महिलाओं के लिए सेफ, ड्राइवरों के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे Bharat Taxi App का करें इस्तेमाल

Bharat Taxi App For Women: देश में टैक्सी से सफर करने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार ने Bharat Taxi App को पूरे देश के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Special Service For Women in Bharat Taxi: देश में टैक्सी से सफर करने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार ने Bharat Taxi App को पूरे देश के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला सरकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी ऐप है, जिसे अब तक दिल्ली-एनसीआर और कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा था। इस ऐप का संचालन Sahakar Taxi Cooperative Ltd कर रही है।

ड्राइवर सिर्फ सवारी नहीं, मालिक भी हैं

Bharat Taxi App की सबसे बड़ी खासियत इसका सहकारी मॉडल है। इसमें ड्राइवरों को सिर्फ सेवा देने वाला नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का असल हिस्सेदार माना गया है। ड्राइवरों को सम्मान के साथ 'सारथी' कहा जाता है। इस ऐप से कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना 10 हजार से ज्यादा राइड्स पूरी हो रही हैं और 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

0% कमीशन, पूरी कमाई ड्राइवर के खाते में

जहां प्राइवेट टैक्सी ऐप्स ड्राइवरों की कमाई का 20-30% तक कमीशन काट लेते हैं, वहीं Bharat Taxi App में शुरुआत से ही 0% कमीशन रखा गया है। मतलब साफ है राइड से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगा। इसके अलावा आउटस्टेशन ट्रिप, राउंड ट्रिप और वन-वे ट्रैवल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। किराया पूरी तरह पारदर्शी है, कोई छुपा चार्ज नहीं।

Ola, Uber और Rapido से क्यों अलग है Bharat Taxi?

Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स में सर्ज प्राइसिंग और भारी कमीशन आम बात है। लेकिन Bharat Taxi App में न सर्ज चार्ज न कमीशन और न ही मनमाना किराया इतना ही नहीं, ड्राइवरों को ₹5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यही वजह है कि इसे ड्राइवर-फ्रेंडली ऐप माना जा रहा है।

ड्राइवर कैसे बनें? मिनटों में पूरा रजिस्ट्रेशन

Bharat Taxi App पर ड्राइवर बनना बेहद आसान है।

  • Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करें
  • मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें
  • वाहन, लाइसेंस, RC और पुलिस वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • DigiLocker से वेरिफिकेशन के बाद प्रोफाइल एक्टिव हो जाएगी
  • घर बैठे कुछ ही मिनटों में ID बन जाती है।

महिलाओं के लिए खास सुरक्षा इंतजाम

महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

  • Bike Didi प्रोग्राम
  • महिला यात्री-महिला ड्राइवर विकल्प
  • SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और इमरजेंसी अलर्ट
  • दिल्ली में पुलिस सहयोग और स्पेशल बूथ

यात्री कैसे करें इस्तेमाल?

यात्री के लिए भी ऐप का इस्तेमाल आसान है। ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन डालें और राइड बुक करें। किराया पहले से दिखेगा, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।

राज्यसभा से भी पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026, खरगे को बोलने का मौका न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज