Bike Engine (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

Bike में इस्तेमाल करना चाहिए अच्छा Engine Oil, नहीं तो इस तरह की आ सकती है परेशानी

बाइक के लिए सही इंजन ऑयल चुनना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इंजन ऑयल से ही उसके प्रदर्शन, लाइफ और सुरक्षा की गारंटी मिलती है। अगर इंजन तेल गलत चुना जाए तो इससे आपके इंजन की उम्र कम हो सकती है और परफॉर्मेंस में गिरावट आ सकती है। ऐसे में जानते हैं कि आपकी बाइक के लिए सही इंजन ऑयल का चुनना कितना जरूरी है और गलत तेल चलने से आपको किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सिमरन सिंह

Bike Engine. बाइक के लिए सही इंजन ऑयल चुनना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इंजन ऑयल से ही उसके प्रदर्शन, लाइफ और सुरक्षा की गारंटी मिलती है। अगर इंजन तेल गलत चुना जाए तो इससे आपके इंजन की उम्र कम हो सकती है और परफॉर्मेंस में गिरावट आ सकती है। ऐसे में जानते हैं कि आपकी बाइक के लिए सही इंजन ऑयल का चुनना कितना जरूरी है और गलत तेल चलने से आपको किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इंजन के घर्षण को कम करता है

यदि आप सही इंजन ऑयल चुनते हैं, तो यह आपके इंजन के अंदर कई तरह के हिस्सों में घर्षण को कम करता है, जिससे इंजन की उम्र कम नहीं होती। गलत इंजन ऑयल आपके इंजन के पार्ट्स को जल्द खराब कर देता है।

इंजन के तापमान को रखें बराबर

अगर आप इंजन के लिए सही इंजन ऑयल चुनते हैं, तो यह इंजन को ठंडा रखता है और अगर तेल का ग्रेड सही नहीं है, तो वह तापमान को बढ़ा देता है, जिससे ओवरहीटिंग और डैमेज की समस्या पैदा होती है।

इंजन की सफाई

इंजन ऑयल से इंजन के अंदर बनने वाले गंदगी और गाद को साफ किया जा सकता है। अगर तेल सही है, तो गंदगी जमा नहीं होती और गलत तेल से ब्लॉकेज हो जाती है।

इंजन की लाइफ में बढ़ोतरी

सही इंजन ऑयल के इस्तेमाल से इंजन की सुरक्षा होती है और इससे उसकी उम्र भी बढ़ जाती है। गलत तेल इस्तेमाल करने से वह जल्दी खराब होता है और महंगी रिपेयरिंग की जरूरत पड़ती है।

इंजन की परफॉर्मेंस

सही इंजन ऑयल के इस्तेमाल से इंजन स्मूथ चलता है और खराब ऑयल का इस्तेमाल करने से इंजन में कई तरह की परेशानी पैदा हो जाती है।

जलवायु के हिसाब से तेल

ठंडा और गर्म मौसम के हिसाब से सही तेल को इंजन में डालना चाहिए और गलत तेल डालने से आपके इंजन को ठंडा या फिर गर्म कर सकता है। ठंडक में तेल गाढ़ा हो जाता है और गर्मी में तेल पतला। ऐसे में इसका चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए।

ऑयल चेंज इंटरवल का ध्यान

सही इंजन ऑयल का इस्तेमाल करने का फायदा है कि आप नियमित रूप से इसे बदलने के बारे में सोच सकते हैं। अगर तेल लंबे समय तक नहीं बदला गया है, तो यह आपके इंजन पर गलत असर डाल सकता है और इंजन जाम हो सकता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान