इन कार कंपनी के नाम का मतलब। (सौ. Ferrari) 
ऑटोमोबाइल

दुनिया की टॉप लग्जरी कार कंपनियों के नामों का असली मतलब, 99% लोग नहीं जानते ये दिलचस्प कहानियां

Luxury Car Brands Meaning: मशहूर लग्जरी कार कंपनियों के नाम हम रोज़ सुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नामों के पीछे गहरी ऐतिहासिक कहानियां और दिलचस्प अर्थ छिपे हैं?

सिमरन सिंह

Car Brand Full Forms: दुनिया की कई मशहूर लग्जरी कार कंपनियों के नाम हम रोज़ सुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नामों के पीछे गहरी ऐतिहासिक कहानियां और दिलचस्प अर्थ छिपे हैं? अधिकांश लोग इन ब्रांड्स को पहचानते तो हैं, लेकिन इनके नामों का वास्तविक मतलब क्या है यह बहुत कम लोग जानते हैं। यहां जानिए BMW, Audi, Mercedes-Benz और Ferrari जैसे आइकॉनिक ब्रांड्स के नामों की असली पहचान।

1. BMW: 'बवेरियन मोटर वर्क्स' की शुरुआत इंजनों से

इसका पूरा नाम Bayerische Motoren Werke है और मतलब की बात करें तो अंग्रेजी में इसका अनुवाद Bavarian Motor Works में होता है। BMW का जन्म जर्मनी के दक्षिणी क्षेत्र Bavaria में हुआ, जहां यह शुरुआत में इंजन और विमान निर्माण की कंपनी थी। नाम में शामिल "बवेरियन" शब्द उसकी भौगोलिक पहचान को दर्शाता है। समय के साथ यह कंपनी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी कार ब्रांड्स में शामिल हो गई।

2. Audi: संस्थापक के नाम का लैटिन रूप

Audi का नाम बेहद अनोखा है, क्योंकि यह कंपनी के संस्थापक August Horch के नाम का लैटिन अनुवाद है। जर्मन भाषा में Horch का अर्थ होता है "सुनो"। कानूनी कारणों से वो अपनी नई कंपनी के लिए अपने ही नाम का उपयोग नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने 'Horch' का लैटिन रूप चुना और ऐसे बना ब्रांड नाम Audi। तब से यह चार रिंग्स वाला लोगो वाली कंपनी दुनिया की तकनीकी रूप से सबसे उन्नत कार ब्रांड्स में गिनी जाती है।

3. Mercedes-Benz: अनुग्रह, नवाचार और इतिहास का संगम

Mercedes-Benz का नाम दो दुनियादार पहचान से मिलकर बना है Daimler और Benz। 'बेंज' नाम कार के जनक कहे जाने वाले Karl Benz से लिया गया है, जिन्‍होंने 1886 में पहली गैसोलीन कार बनाई थी। 'मर्सिडीज' नाम 1900 के दशक में डेमलर कंपनी के एक बड़े ग्राहक Emil Jellinek की बेटी के नाम पर रखा गया था। 'मर्सिडीज' एक स्पेनिश नाम है, जिसका मतलब होता है "Grace"। आज यह ब्रांड लग्जरी, आराम और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

4. Ferrari: संस्थापक के नाम और विरासत से बना सुपरकार का पर्याय

Ferrari का नाम सीधे इसके संस्थापक Enzo Ferrari से लिया गया है, जो खुद एक रेसिंग ड्राइवर रहे। 'Ferrari' शब्द की जड़ें इटैलियन शब्द Ferraro में हैं, जिसका अर्थ होता है Blacksmith। शक्ति, गति और जुनून को दर्शाने वाला यह नाम आज सुपरकार्स की दुनिया का सबसे बड़ा प्रतीक है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई