-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Sunroof Cars Under 7 Lakh The Best Options Available In The Budget Range
7 लाख से कम में सनरूफ वाली कारें, बजट रेंज में मिल रहे बेहतरीन ऑप्शन
- Written By: सिमरन सिंह
Sunroof Cars: युवाओं में सनरूफ वाली कारों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अच्छी बात यह है कि अब कई बड़ी कंपनियां 7 लाख रुपये की रेंज में भी ऐसी कार दें रही है जो यूजर्स को पसंद आ रही है।

Sunroof कार जो होगी आपके लिए सही। (सौ. Freepik)
Sunroof Feature Cars: भारत में कार खरीदते समय बजट और फीचर्स दोनों पर बराबर ध्यान दिया जाता है। खासकर युवाओं में सनरूफ वाली कारों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अच्छी बात यह है कि अब कई बड़ी कंपनियां 7 लाख रुपये की रेंज में भी सनरूफ के साथ प्रीमियम फीचर्स दे रही हैं। अगर आपका बजट भी 7 लाख के अंदर है और आप सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस सूची में मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों की कारें शामिल हैं।
Tata Altroz
Tata Altroz इस सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। कंपनी ने इसे पांच आकर्षक कलर ऑप्शंस और कुल 22 वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा है। इस कार में कंपनी-फिटेड सनरूफ दिया गया है, जो इसे और प्रीमियम बनाता है। अल्ट्रोज़ की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है। बाइ-फ्यूल तकनीक इसकी खासियत है। सुरक्षा के मामले में भी यह कार आगे है, क्योंकि इसे भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
Maruti Dzire
Maruti Dzire को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। इस गाड़ी में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) सहित कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। डिजायर सात कलर ऑप्शंस में आती है और इसमें लगा 1197cc इंजन 5,700 rpm पर 81.58 PS की पावर और 4,300 rpm पर 111.7 Nm का टॉर्क देता है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इस बजट फ्रेंडली कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी दिया है। मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये से शुरू होती है, जिससे यह अपनी श्रेणी में एक आकर्षक विकल्प बन जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Hyundai i20
Hyundai i20 भी 7 लाख रुपये की रेंज में आने वाली एक प्रीमियम कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से शुरू होती है। i20 में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो iVT ट्रांसमिशन के साथ 87 bhp और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 82 bhp की पावर प्रदान करता है। कार में नॉर्मल और स्पोर्ट्स दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं, जो इसे चलाने का अनुभव और बेहतर बनाते हैं। हुंडई ने इसमें भी सनरूफ का फीचर शामिल किया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाता है।
ये भी पढ़े: 20,000 सैलरी वालों के लिए बेस्ट माइलेज बाइकें, कम EMI में घर ले जाएं ये 3 टॉप मॉडल
ध्यान दें
अगर आप 7 लाख रुपये के बजट में सनरूफ वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Altroz, Maruti Dzire और Hyundai i20 आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये कारें न सिर्फ फीचर्स में आगे हैं, बल्कि सेफ्टी और माइलेज के मामले में भी मजबूत प्रदर्शन करती हैं।
Sunroof cars under 7 lakh the best options available in the budget range
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AM2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 11:44 AMJagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Jul 03, 2026 | 11:39 AMDatia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी
Jul 03, 2026 | 11:38 AMनर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
Jul 03, 2026 | 11:33 AMमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














