अब बीएमडब्ल्यू के सभी मॉडल होने वाले है महंगे, जनवरी से नई कीमत होगी लागू

बीएमडब्ल्यू के दीवानों के लिए काम की खबर सामने आई है यहां पर भारत में बीएमडब्ल्यू अपने सभी मॉडलों की कीमतों में अगले साल जनवरी से तीन प्रतिशत तक इजाफा करने वाली है ।
बीएमडब्ल्यू इंडिया, ऑटोमोबाइल सेक्टर
बीएमडब्ल्यू इंडिया कंपनी बढ़ाएगी कीमतें ( सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर वृहद होता जा रहा है तो वहीं पर कई ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों के रूझान के मुताबिक नए मॉडल मार्केट में पेश कर रही है। किफायती दरों के साथ इसमें अत्याधुनिक तकनीक लैस करना जरूरी हो गया है। बीएमडब्ल्यू के दीवानों के लिए काम की खबर सामने आई है यहां पर भारत में बीएमडब्ल्यू अपने सभी मॉडलों की कीमतों में अगले साल जनवरी से तीन प्रतिशत तक इजाफा करने वाली है ।

अब आपकी पसंदीदा कार खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे आपको चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि, जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू की भारत में भी एक ईकाई है।

इन मॉडलों की बढ़ेगी कीमतें

यहां पर भारत में बीएमडब्ल्यू कंपनी ने अपनी आगामी योजना की जानकारी दी है। यहां पर कंपनी ने अपने मॉडलों में स्थानीय रूप से निर्मित कारों की रेंज में 2-सीरीज ग्रैन कूप, 3-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, एक्स1, एक्स3, एक्स5, एक्स7 और एम340आई शामिल किया गया है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू कंपनी ने इस नई जानकारी में बताया कि, नई दरें एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगी। यानि नए साल से बीएमडब्ल्यू के भाव आपको बढ़े हुए मिलेंगे।

जानें क्यों लिया कीमतें बढ़ाने का फैसला

यहां पर कंपनी द्वारा इस तरह से बीएमडब्ल्यू इंडिया के दाम बढ़ाने को लेकर सवाल सामने आ रहे है। इसके जवाब में बताया गया कि, पिछले सप्ताह ही मर्सिडीज-बेंज ने इनपुट लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय का हवाला देते हुए एक जनवरी, 2025 से भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।

इसके लिए बताते चलें कि, बीएमडब्ल्यू पूर्ण निर्मित इकाइयों (सीबीयू) के रूप में आई4, आई5, आई7, आई7 एम70, आईएक्स1, बीएमडब्ल्यू आईएक्स, जेड4 एम40आई, एम2 कूप जैसे मॉडल भी बेचती है।

जानिए कितनी होगी कारों की कीमत

यहां पर आने वाले साल जनवरी 2025 में कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत का इजाफा होने से कई कारें अब महंगी मिलेगी। इसमें ही भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें जीएलसी के लिए दो लाख रुपये से लेकर शीर्ष मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन के लिए नौ लाख रुपये तक बढ़ जाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com