Old PUC Certificate कब तक चलेगा। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

गाड़ी का PUC बनवा चुके हैं तो ध्यान दें! नए नियम से पुराने सर्टिफिकेट पर क्या बदलेगा

Validity Of Old PUC Certificate: नए PUC Certificate Rules लागू होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन लोगों ने पहले से PUC बनवा रखा है क्या उन्हें भी नए नियम के तहत लंबी वैधता मिलेगी?

सिमरन सिंह

Highlight:

  • PUC बनवा रखा है क्या उन्हें भी नए नियम के तहत लंबी वैधता मिलेगी?

  • पुराने सर्टिफिकेट की अवधि अपने आप नहीं बदलेगी।

  • नई व्यवस्था अगली बार रिन्यूअल कराने के बाद लागू होगी।

New PUC Certificate Rules 2026: देश में नए PUC Certificate Rules लागू होने के बाद वाहन मालिकों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन लोगों ने पहले से प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) बनवा रखा है क्या उन्हें भी नए नियम के तहत लंबी वैधता मिलेगी? सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नए संशोधन ने बताया है कि पुराने सर्टिफिकेट की अवधि अपने आप नहीं बदलेगी। उस पर नई व्यवस्था अगली बार रिन्यूअल कराने के बाद लागू होगी। जिसका सीधा मतलब है कि अभी के लिए वैध PUC रखने वाले वाहन मालिकों को तुरंत दोबारा जांच कराने की जरूरत नहीं है।

पुराने PUC Certificate पर क्या होगा असर?

नए नियमों में साफ किया गया है कि संशोधन लागू होने से पहले जारी किए गए PUC सर्टिफिकेट अपनी मौजूदा एक्सपायरी डेट तक मान्य रहेंगे। उदाहरण के लिए बता दें कि अगर आपकी निजी BS-VI कार चार साल पुरानी है और उसके पास एक साल की वैधता वाला PUC है तो वह अचानक तीन साल का नहीं हो जाएगा। अगली बार रिन्यूअल कराने पर नई अवधि लागू होगी।

BS-VI से लेकर पुराने वाहनों तक कितनी मिलेगी वैधता?

नए नियमों में PUC की वैधता वाहन के एमिशन स्टैंडर्ड, उम्र और इस्तेमाल के आधार पर तय की गई है।

  • BS-VI निजी वाहन: पहली रजिस्ट्रेशन तारीख से 6 साल तक 3 साल, 6 से 10 साल तक 1 साल और 10 साल से पुराने वाहन के लिए 6 महीने।

  • BS-VI कमर्शियल वाहन: 6 साल तक 2 साल, 6 से 10 साल तक 1 साल और 10 साल से पुराने वाहन के लिए 6 महीने।

  • BS-IV वाहन: 6 महीने।

  • BS-I, BS-II और BS-III वाहन: 3 महीने।

इससे नए BS-VI निजी वाहनों को बार-बार PUC टेस्ट कराने से राहत मिलेगी जबकि पुराने वाहनों की जांच ज्यादा नियमित होगी।

PUC एक्सपायर होने से पहले रिन्यू कराना क्यों जरूरी?

नए नियमों में बताया गया है कि मौजूदा सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से पहले के आखिरी 10 दिनों में रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट पुरानी समाप्ति तारीख से प्रभावी होगा। इससे बची हुई वैधता का नुकसान नहीं होगा। लेकिन सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद रिन्यूअल कराने पर नई वैधता टेस्ट या रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी।

वाहन मालिक अभी क्या करें?

अगर आपका PUC सर्टिफिकेट अभी वैध है तो सिर्फ नए नियमों के कारण दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। अगली बार रिन्यूअल से पहले अपनी गाड़ी की पहली रजिस्ट्रेशन तारीख और BS एमिशन कैटेगरी देख लें। इससे आप सही समय पर सर्टिफिकेट रिन्यू करा सकेंगे और ट्रैफिक जांच के दौरान परेशानी से बचेंगे।

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026