Mahindra Scorpio Lifestyler कम कीमत में आएगा। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Scorpio N से भी ज्यादा दमदार, Mahindra की नई Lifestyler पिकअप ने मचाया तहलका, कीमत 20 लाख से भी कम

Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है। Scorpio N के मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

सिमरन सिंह

Mahindra Scorpio Lifestyler Price: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है। Scorpio N के मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार यह नई लाइफस्टाइल पिकअप उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो SUV से आगे बढ़कर कुछ ज्यादा रग्ड और एडवेंचर वाला विकल्प चाहते हैं। वहीं इसमें सबसे बड़ा दांव इसकी कीमत है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम हो सकती है।

Toyota Hilux और V-Cross को सीधी टक्कर

Scorpio Lifestyler को लेकर बताया जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में Toyota Hilux और Isuzu V-Cross जैसी पिकअप से होने वाला है। जिसकी मौजूदा कीमतों के हिसाब से Hilux की शुरुआती कीमत करीब 31.99 लाख रुपये और V-Cross की करीब 25.50 लाख रुपये है। ऐसे में अगर महिंद्रा अपनी पिकअप को 20 लाख रुपये से कम में उतारती है तो कीमत के मामले में इसे बड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन बिक्री अप्रैल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को पेश किया है।

Scorpio N वाला प्लेटफॉर्म, लेकिन लुक बिल्कुल अलग

Scorpio Lifestyler के बारे में बताए तो उसी चेसिस पर आधारित है जिस पर Scorpio N बनी है। इसका डिजाइन काफी रग्ड और ऑफ-रोड फोकस्ड रखा गया है। वहीं आगे L-शेप DRL के साथ LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल, स्किड प्लेट और वर्टिकल LED फॉग लैंप मिलते हैं। साइड में डबल-कैब बॉडी, ऑफ-रोड टायर, रूफ रेल्स और मोटी क्लैडिंग इसे दमदार लुक देती है। पीछे C-शेप लाइटिंग और बड़े अक्षरों में Mahindra की ब्रांडिंग दी गई है।

अंदर से भी प्रीमियम, फीचर्स की लंबी लिस्ट

वैसे बाहर से रफ-टफ दिखने वाली इस पिकअप का केबिन काफी प्रीमियम रखा गया है। इसमें बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, सराउंड व्यू कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

203hp तक पावर और 4WD का विकल्प

वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Scorpio N वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 175hp की ताकत देता है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 203hp पावर दे सकता है। दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है। 4WD सिस्टम इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और सक्षम बनाएगा।

इसके साथ ही महिंद्रा इसे Valley, Reef और Trail जैसे अलग-अलग एक्सप्रेशन वेरिएंट में भी पेश कर रही है। यह भारत के अलावा इसे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी उतारने की तैयारी है। ऐसे में Scorpio Lifestyler सिर्फ नई पिकअप नहीं बल्कि महिंद्रा का बड़ा ग्लोबल दांव भी साबित हो सकती है।

जरा याद करो कुर्बानी: 15 अगस्त को जन्मे उस क्रांतिकारी की कहानी, जिसने भारत की आजादी को बनाया जीवन का लक्ष्य

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति