15 अगस्त पर दिल्ली में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, लाल किले जाने से पहले जान लें ये रास्ते और प्रतिबंध

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।
traffic changes in Delhi on August 15 routes and restrictions before heading Red Fort.
दिल्ली में 15 अगस्त के लिए Traffic Advisory.Source. gemini
Updated on

Independence Day Traffic Restrictions: स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। जिसमें सुरक्षा कारणों से लाल किले और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही सीमित रखी जा रही है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए वैकल्पिक रूट और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कई प्रतिबंध 14 अगस्त की रात से ही लागू हो जाएंगे।

14 अगस्त रात 12 बजे से लागू होंगे कई प्रतिबंध

जानकारी में बताया गया है कि सामान ढोने वाले वाहनों को निजामुद्दीन खट्टा से वजीराबाद ब्रिज के बीच 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक चलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच इंटरस्टेट बसों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहने वाला है। इसके साथ ही 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास कई सड़कों पर सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और रिंग रोड का राजघाट से ISBT तक का हिस्सा शामिल है। इन रास्तों पर केवल अधिकृत और लेबल लगे वाहनों को अनुमति होगी।

बिना पार्किंग लेबल इन रास्तों से रहें दूर

बता दें कि जिन लोगों के पास अधिकृत पार्किंग लेबल नहीं है उन्हें सुबह 4 से 10 बजे के बीच इंडिया गेट सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग और मथुरा रोड जैसे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लेकिन DND, NH-24/NH-9, युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज जैसे कई वैकल्पिक कॉरिडोर उपलब्ध रहेंगे। ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार पुलिस अतिरिक्त डायवर्जन भी कर सकती है।

traffic changes in Delhi on August 15 routes and restrictions before heading Red Fort.
Bajaj Pulsar खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, अब सस्ती बाइक्स में भी मिलेगा TFT डिस्प्ले, जानें पूरा प्लान

बस और रेलवे यात्रियों के लिए भी बदले रूट

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के दौरान लोकल और DTC बसें कश्मीरी गेट ISBT से निजामुद्दीन खट्टा के बीच रिंग रोड का इस्तेमाल नहीं करेंगी। दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से आने वाली बसों को जेएलएन मार्ग पर रामलीला मैदान के सामने डायवर्ट किया जाएगा जबकि उत्तर और पूर्वी दिल्ली से आने वाली बसों के लिए मोरी गेट और तीस हजारी की ओर वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। वहीं पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी प्रतिबंधित मार्गों से बचना होगा। यात्रियों के लिए मदर टेरेसा क्रिसेंट, रानी झांसी रोड, बुलेवार्ड रोड, विकास मार्ग और डीडीयू मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं।

पार्किंग की लोकेशन मोबाइल पर, ड्रोन पर भी रोक

आखिर में बता दें कि लाल किले के आसपास सात निर्धारित पार्किंग स्थलों को Google Maps पर डिजिटल रूप से मैप किया गया है। Mappls पर इनके लिए QR कोड भी उपलब्ध कराए गए हैं जिन्हें स्कैन कर लोग पार्किंग की लोकेशन देख सकेंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और अन्य छोटे हवाई उपकरणों की उड़ान पर भी रोक है। यह प्रतिबंध 16 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा। ऐसे में 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें और रास्ते में पुलिसकर्मियों के निर्देश व ट्रैफिक साइन बोर्ड का पालन करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com