Online Car Insurance Scam जो लोगों को पड़ा भारी। (सौ. AI) 
ऑटोमोबाइल

80,000 से अधिक फर्जी पॉलिसियों का हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Online Car Insurance Scam: कार इंश्योरेंस लेने से पहले उसे बारीकी से पढ़ना जरूरी है, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन वाहन बिमा घोटाले का पर्दाफाश किया है।

सिमरन सिंह

Online Car Insurance Scam: कभी भी कार इंश्योरेंस लेने से पहले उसे बारीकी से पढ़ना जरूरी होता है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते है तो अब सतर्क हो जाइए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन वाहन बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें 80,014 से अधिक फर्जी पॉलिसियां को जारी किया गया था। ये मामला न सिर्फ आम ग्राहकों, बल्कि पूरे बीमा सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Motor Accident Claims Tribunal (MACT) को एक ऑडिट के दौरान आंकड़ों में गड़बड़ियां मिलीं। जब उन्होंने थर्ड पार्टी क्लेम्स की गहन जांच की तो पाया कि कई पॉलिसियों के वास्तविक वाहन नंबर और बीमा डिटेल्स मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद MACT ने संबंधित बीमा कंपनी को नोटिस जारी करना शुरू किया।

कैसे की गई फर्जीवाड़े की योजना?

क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि धोखेबाजों ने बीमा वेबसाइट को हैक कर लिया था। उन्होंने पोर्टल में हेरफेर कर प्रीमियम अमाउंट और वाहन कैटेगरी बदल दी। उदाहरण के लिए, दोपहिया वाहन मालिकों से तीन-पहिया या चार-पहिया वाहन का अधिक प्रीमियम वसूला गया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि "फर्जीवाड़े में ग्राहक की जानकारी, वाहन का प्रकार और इंश्योरेंस कैटेगरी सभी को बदला दिया गया था।"

नकली आईडी से बेची गई पॉलिसियां

MACT के अनुसार, दिल्ली में कम से कम 5,000 वाहन फर्जी पॉलिसी के दायरे में आए हैं जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है। इस पूरे रैकेट में फर्जी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था। जांच में सिर्फ 14 असली बीमा पॉलिसी पाई गईं, बाकी सभी नकली थीं।

कैसे करें असली बीमा की जांच?

  • अपने वाहन का बीमा Vahan Portal पर जांचें।
  • बीमा कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर पॉलिसी नंबर डालकर वैरिफाई करें।
  • अपने बीमा एजेंट या स्थानीय RTO कार्यालय से पुष्टि करें।

ध्यान दें

इस घोटाला के होने के बाद एक चेतावनी मिलती है कि अब वाहन बीमा लेने से पहले हर चीज को ध्यान से जांचना अनिवार्य करें। फर्जी पोर्टल्स और योजनाओं से सावधान रहें और केवल प्रामाणिक स्रोतों से ही बीमा खरीदें। क्योकि एक छोटी सी गलती आपके पैसे और समय दोनो को खराब करेंगी।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम