Bike Oil Filter (सौ. freepik)  
ऑटोमोबाइल

छोटा सा Oil Filter आपकी Bike के लिए बनेगा वरदान, सर्विसिंग के समय बदलना जरूरी

बाइक के अंदर ऑयल फिल्टर का सही तरीके से लगना इंजन के लिए अच्छा होता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ती है। हालांकि, हर एक बाइक का ऑयल फिल्टर अलग हो सकता है, जो उसके इंजन, मॉडल और उपयोग पर निर्भर करता है। आमतौर पर बाइक का ऑयल फिल्टर कुछ इस तरीके का होता है कि जिससे बाइक आराम से चलाई जा सके।

सिमरन सिंह

Bike Oil Filter. बाइक के अंदर ऑयल फिल्टर का सही तरीके से लगना इंजन के लिए अच्छा होता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ती है। हालांकि, हर एक बाइक का ऑयल फिल्टर अलग हो सकता है, जो उसके इंजन, मॉडल और उपयोग पर निर्भर करता है। आमतौर पर बाइक का ऑयल फिल्टर कुछ इस तरीके का होता है कि जिससे बाइक आराम से चलाई जा सके।

निर्माता का डिजाइन

हर बाइक के निर्माता द्वारा सर्विस मैन्युअल में उल्लेख किया जाता है कि ऑयल फिल्टर को कब बदलना चाहिए। आमतौर पर यह 5000 से 10000 किलोमीटर चलने के बाद बदलने के लिए कहा जाता है, लेकिन यह हर बाइक के लिए अलग हो सकता है। सर्विसिंग के दौरान बाइक के तेल के साथ ऑयल फिल्टर को बदलना बेहतरीन माना जाता है ताकि तेल के साथ गंदगी और पुराने फिल्टर की समस्या दूर हो सके।

ऑयल चेंजिंग

अगर आप इंजन ऑयल बदल रहे हैं, तो ऑयल फिल्टर को भी इस दौरान बदलें क्योंकि ऑयल फिल्टर का मुख्य कार्य तेल में से गंदगी और कणों को निकालना होता है। यदि पुराना फिल्टर रहेगा, तो नए तेल की गंदगी को वह सही से नहीं निकाल पाएगा।

क्या होता है फिल्टर का काम

अगर आप नहीं जानते कि ऑयल फिल्टर का काम क्या होता है, तो हम आपको बता दें कि यह इंजन में घर्षण पैदा करने के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे इंजन के सभी हिस्सों में तेल पहुंचता है। अगर फिल्टर पुराना है या फिर जाम हो गया है, तो तेल का प्रवाह रुक सकता है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा।

ज्यादा इस्तेमाल

अगर आप भी बाइक को बहुत ज्यादा धूल या गंदगी वाले इलाकों में चलाते हैं, इसके साथ ही हाई स्पीड ड्राइविंग भी करते हैं, तो फिल्टर जल्दी खराब हो जाता है। उसे जल्द बदलना जरूरी है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना