Xpres (Source. Xpres) 
ऑटोमोबाइल

अब टैक्सी चलाना होगा और सस्ता, Tata ने Xpres को पेट्रोल-CNG में उतारा, जानिए कीमत और फायदे

Tata Xpres Petrol CNG: टाटा मोटर्स ने टैक्सी और फ्लीट सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए Xpres को अब पेट्रोल और CNG विकल्पों में लॉन्च कर दिया है। अब तक यह कार केवल इलेक्ट्रिक अवतार EV में उपलब्ध है।

सिमरन सिंह

Tata Taxi Car: टाटा मोटर्स ने टैक्सी और फ्लीट सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए "Xpres" (Tigor का टैक्सी वर्जन) को अब पेट्रोल और CNG विकल्पों में लॉन्च कर दिया है। अब तक यह कार केवल इलेक्ट्रिक अवतार Xpres-T EV में उपलब्ध थी, लेकिन पारंपरिक ईंधन के साथ एंट्री लेकर टाटा ने मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती दे दी है। यह कदम टाटा की उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत एक ही मॉडल को अलग-अलग पावरट्रेन के साथ बाजार में उतारा जा रहा है।

किफायती कीमत, भरोसेमंद परफॉर्मेंस

कीमतों की बात करें तो Xpres पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख रखी गई है, जबकि CNG वेरिएंट की कीमत ₹6.59 लाख से शुरू होती है। दोनों ही वेरिएंट में टाटा का आजमाया हुआ 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को खासतौर पर कमर्शियल इस्तेमाल के हिसाब से ट्यून किया गया है, ताकि टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटरों को कम खर्च में ज्यादा कमाई का मौका मिल सके।

'ट्विन-सिलेंडर' तकनीक का बड़ा फायदा

नई Tata Xpres CNG में कंपनी की मशहूर ‘ट्विन-सिलेंडर’ तकनीक दी गई है। इसमें एक बड़े सिलेंडर की जगह दो छोटे सिलेंडर लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि डिक्की में सामान रखने की जगह बनी रहती है। यही वजह है कि पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो टैक्सी कारोबार के लिए बेहद काम का साबित होता है। येे भी पढ़े: पेट्रोल बाइक्स में छाया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा, जानें डिमांड की वजह

सिंपल इंटीरियर, मजबूत एक्सटीरियर

इलेक्ट्रिक Xpres के मुकाबले पेट्रोल और CNG मॉडल का केबिन ड्यूल-टोन थीम में तैयार किया गया है। लागत कम रखने के लिए इसमें ऑडियो सिस्टम नहीं दिया गया है। बाहर की तरफ 14-इंच स्टील व्हील्स और ब्लैक व्हील कवर मिलते हैं। डिजाइन पूरी तरह से फ्लीट ऑपरेटरों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

वारंटी, सर्विस और फ्लीट फोकस

टाटा मोटर्स इस कार पर 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 1,80,000 किमी तक किया जा सकता है। इसके साथ ही चुनिंदा शहरों में 'फ्लीट-ओनली' डीलरशिप और सर्विस सेंटर भी शुरू किए गए हैं। लचीले फाइनेंस विकल्पों के साथ टाटा का लक्ष्य उन ऑपरेटरों तक पहुंचना है, जो चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते अब भी पेट्रोल और CNG को प्राथमिकता देते हैं।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी