Audi A9 Chameleon की मालिक नीता अंबानी। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

भारत की सबसे महंगी कार के मालिक नहीं मुकेश अंबानी, जानिए इस कार की खासियतें

Audi A9 Chameleon भारत की सबसे महंगी कार है लेकिन इसके मालिक मुकेश अंबानी नहीं बल्कि उनकी पत्नी नीता अंबानी है। ऐसे में ये जानना काफी दिलचस्प होगा की इस कार में क्या खास है।

सिमरन सिंह

Audi A9 Chameleon: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को भले ही लग्जरी गाड़ियों के शौक के लिए जाना जाता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी कार उनकी नहीं, बल्कि उनकी पत्नी नीता अंबानी की है? बिजनेसवुमन नीता अंबानी के पास मौजूद यह कार अपने फीचर्स, डिजाइन और कीमत के मामले में बेहद खास है और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कितनी महंगी है नीता अंबानी की कार?

अंबानी परिवार की कार कलेक्शन में कई लग्जरी ब्रांड्स की गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन Audi A9 Chameleon को भारत की सबसे महंगी कार माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। इस कार की खास बात यह है कि इसके मालिक खुद नीता अंबानी हैं, न कि मुकेश अंबानी। यह जानकारी कई लोगों को चौंका सकती है, क्योंकि अमूमन यही माना जाता है कि इतनी महंगी कार मुकेश अंबानी के पास होगी।

बटन दबाते ही बदल जाता है कार का रंग

Audi A9 Chameleon को दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस कारों में गिना जाता है। इसका सबसे खास फीचर है – रंग बदलने की क्षमता। इस कार का पेंट स्कीम इलेक्ट्रिकली कंट्रोल्ड है, जिससे महज़ एक बटन दबाते ही इसका रंग बदल जाता है। पूरी दुनिया में इस तरह की केवल 11 यूनिट्स ही बनाई गई हैं, जिससे यह और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है।

दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस कार में कंपनी ने 4.0 लीटर V8 इंजन दिया है, जो करीब 600 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। कार की लंबाई करीब 5 मीटर है और इसमें केवल दो दरवाजे दिए गए हैं।

इतना ही नहीं, इसके विंडशील्ड और रूफ को एक ही यूनिट के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसमें मौजूद तकनीकी फीचर्स और लग्जरी एलिमेंट्स इसे बाकी सभी कारों से अलग और खास बनाते हैं। "नीता अंबानी के पास देश की सबसे महंगी और एडवांस कार है, जो सिर्फ शो-पीस नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का अद्भुत नमूना है।"

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात