Ather Rizta Electric Scooter में क्या है खास। (सौ. Ather) 
ऑटोमोबाइल

Ather Rizta: स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Budget Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Ather Rizta आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह स्कूटर यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स और कीमत में आने वाली है।

सिमरन सिंह

Ather Rizta Electric Scooter: अगर आप एक स्टाइलिश, किफायती और परिवार के अनुकूल इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Ather Rizta आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह स्कूटर बड़ी सीट, बेहतर स्टोरेज स्पेस और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और खास बात यह है कि आप इसे सिर्फ़ 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस करवा सकते हैं।

ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस प्लान

दिल्ली में Ather Rizta के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1.22 लाख रुपये है, जिसमें RTO चार्ज और इंश्योरेंस भी शामिल हैं। अगर आप 10,000 रुपये का डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी 1.12 लाख रुपये का लोन बैंक से ले सकते हैं। इसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर, यदि बैंक आपको 1.12 लाख रुपये का लोन 9% ब्याज दर पर 3 साल के लिए देती है, तो आपकी EMI करीब 4,000 रुपये प्रति माह होगी। इस अवधि में आपको कुल ब्याज के रूप में लगभग 30,000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

बैटरी और रेंज

Ather Rizta दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है—

  • 2.9 kWh बैटरी: सिंगल चार्ज में लगभग 123 किलोमीटर की रेंज
  • 3.7 kWh बैटरी: सिंगल चार्ज में लगभग 160 किलोमीटर की रेंज

इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, और यह 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेता है। इसमें 15 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी है, जिससे यह आसानी से चढ़ाई पर चल सकता है, और यह 400 मिमी तक पानी में भी चलने की क्षमता रखता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Ather Rizta में कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

  • 7-इंच कलर TFT डिस्प्ले (वेरिएंट के आधार पर)
  • ब्लूटूथ, नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्टिविटी सपोर्ट
  • व्हाट्सएप नोटिफिकेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
  • मैजिक ट्विस्ट फीचर
  • मल्टी-डिवाइस चार्जर
  • कुल 56 लीटर स्टोरेज (34 लीटर सीट के नीचे + 22 लीटर फ्रंट ट्रंक)
  • कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) सुरक्षा के लिए

ध्यान रहे, Ather Rizta की ऑन-रोड कीमत, लोन राशि और EMI आपके शहर, वेरिएंट और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है। इसलिए खरीदने से पहले नजदीकी डीलर और बैंक से पूरी जानकारी जरूर लें।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट