Mercedes-Benz India की कीमत में आया फर्क। (सौ. Merceds) 
ऑटोमोबाइल

Mercedes-Benz India ने बढ़ाई कारों की कीमतें, 1 जून से लागू होगा पहला चरण

कंपनी के अनुसार, पहला चरण 1 जून 2025 से और दूसरा चरण 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। कीमतों में यह इजाफा मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगा, जिसकी सीमा ₹90,000 से लेकर ₹12.20 लाख तक होगी।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटो डेस्क: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी लग्जरी कारों की कीमतों में वृद्धि का एलान कर दिया है, जिससे हाई-एंड कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मौजूदा मॉडलों पर लागू होगी और इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।

दो चरणों में लागू होंगी नई कीमतें

कंपनी के अनुसार, पहला चरण 1 जून 2025 से और दूसरा चरण 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। कीमतों में यह इजाफा मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगा, जिसकी सीमा ₹90,000 से लेकर ₹12.20 लाख तक होगी।

किन मॉडलों पर कितना असर?

मर्सिडीज ने जानकारी दी कि सभी वाहनों की कीमत में औसतन 1.50% की बढ़ोतरी की गई है।

  • C-क्लास, जो मर्सिडीज की एंट्री-लेवल लग्जरी सेडान है, उसकी कीमत ₹90,000 बढ़ाई गई है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹60.3 लाख होगी।
  • वहीं, कंपनी की सबसे प्रीमियम सेडान Mercedes-Maybach S-Class की कीमत में सबसे अधिक ₹12.20 लाख की वृद्धि हुई है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.60 करोड़ हो गई है।
  • GLE, GLS, EQB और E-Class जैसे पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में भी क्रमिक रूप से वृद्धि की जाएगी।

क्यों बढ़ाईं गईं कीमतें?

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संतोष अय्यर ने बताया, "भारतीय रुपये की गिरती वैल्यू और आयात लागत में वृद्धि इस मूल्यवृद्धि की प्रमुख वजहें हैं। मर्सिडीज कारों में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण पुर्जे विदेशों से आयात किए जाते हैं, और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने लागत को प्रभावित किया है।" ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ग्राहकों के लिए विकल्प भी पेश

कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए Mercedes-Benz Financial Services (MBFS) के जरिए फाइनेंस विकल्पों की पेशकश कर रही है। इन विकल्पों में ईएमआई छूट, कस्टमाइज्ड लोन प्लान्स और आसान भुगतान सुविधाएं शामिल हैं। अगर आप मर्सिडीज खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 जून से पहले का समय सबसे मुफीद है, क्योंकि उसके बाद कीमतें काफी बढ़ जाएंगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें