Kawasaki Versys-X 300 (Source. Kawasaki) 
ऑटोमोबाइल

अब नहीं पड़ेगा महंगा, Kawasaki बाइक पर जबरदस्त छूट, साथ में मिल रहा 46 हजार का फायदा

Kawasaki India ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Kawasaki Versys-X 300 पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इस डील के तहत ग्राहकों को सीधी कीमत में कटौती के साथ-साथ हजारों रुपये का फायदा ले सकते है।

सिमरन सिंह

Kawasaki India Special Offer: अगर आप नई एडवेंचर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। Kawasaki India ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Kawasaki Versys-X 300 पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इस डील के तहत ग्राहकों को सीधी कीमत में कटौती के साथ-साथ हजारों रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी मिल रही हैं, जिससे यह बाइक अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है।

30 हजार की सीधी छूट, कीमत हुई कम

कंपनी इस बाइक पर 30,000 रुपये तक की सीधी छूट दे रही है। इसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से घटकर 3.19 लाख रुपये हो गई है। यानी अब यह बाइक कम बजट में भी खरीदना आसान हो गया है। इतना ही नहीं, इस ऑफर के साथ करीब 46,000 रुपये तक की एक्सेसरीज भी मुफ्त दी जा रही हैं। यह खास ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक ही मान्य है, इसलिए खरीदारी का यह सही समय हो सकता है।

Royal Enfield और KTM को दे रही कड़ी टक्कर

कीमत में कमी और फ्री एक्सेसरीज के चलते Kawasaki Versys-X 300 अब अपने सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत बन गई है। इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure X जैसी बाइक्स से हो रहा है। इस नई कीमत के साथ यह बाइक ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनकर सामने आई है।

फ्री में मिल रही हैं ये दमदार एक्सेसरीज

इस ऑफर के तहत मिलने वाली एक्सेसरीज बाइक की उपयोगिता को और बढ़ा देती हैं। इसमें सेंटर स्टैंड और हार्ड पैनियर्स जैसे ऑप्शन शामिल हैं। हार्ड पैनियर्स की कुल क्षमता 34 लीटर है, जो लंबी यात्राओं के दौरान सामान रखने के लिए बेहद काम की साबित होती है। इन एक्सेसरीज की कीमत बाजार में काफी ज्यादा होती है, लेकिन ऑफर में इन्हें मुफ्त दिया जा रहा है।

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

Kawasaki Versys-X 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 38.8bhp की पावर और 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिलता है, जो राइड को स्मूद और कंट्रोल में रखता है। इसका सस्पेंशन सेटअप खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

फीचर्स सिंपल, लेकिन कम्फर्ट जबरदस्त

फीचर्स के मामले में यह बाइक ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस नहीं करती। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड मोड्स या ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। हालांकि, इसकी सीधी राइडिंग पोजीशन और आरामदायक सीट इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन बनाती है।

खरीदने का सही मौका?

अगर आप एक भरोसेमंद और मजबूत एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। कम कीमत और फ्री एक्सेसरीज के साथ यह बाइक अब मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन गई है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी