Maruti Car (Source. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Maruti लाने वाली है 4 नई कारें, SUV से EV तक मिलेगा सब

Maruti New Cars 2026: Maruti Suzuki ने 2026 की शुरुआत अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara लॉन्च करके कर दी है। अब कंपनी इसी साल 4 और नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है।

सिमरन सिंह

Maruti Upcoming Cars India: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने 2026 की शुरुआत अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara लॉन्च करके कर दी है। अब कंपनी इसी साल 4 और नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें फेसलिफ्ट मॉडल, अपडेटेड कारें और एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक MPV शामिल होगी।

Brezza Facelift: नया लुक, नए फीचर्स

Maruti Brezza कंपनी की अगली बड़ी लॉन्च हो सकती है। 2022 में अपडेट के बाद अब यह SUV एक बार फिर नए अवतार में आएगी। नई Brezza में रीडिजाइन ग्रिल, नए बंपर, अपडेटेड LED हेडलैंप और टेल लैंप देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर में बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Wagon R: फिर होगा बड़ा अपडेट

Maruti Wagon R को भी इस साल दूसरा फेसलिफ्ट मिल सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नए कलर ऑप्शन और USB Type-C जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। CNG वर्जन में कंपनी नया अंडरबॉडी टैंक दे सकती है, जिससे बूट स्पेस बेहतर हो जाएगा जो फैमिली यूजर्स के लिए बड़ी राहत होगी।

पहली इलेक्ट्रिक MPV: त्योहारों में धमाका

Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम कर रही है, जिसे फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। यह मॉडल e Vitara वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह कार Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलने की संभावना है:

  • 48.8 kWh बैटरी: लगभग 400 किमी रेंज
  • 61.1 kWh बैटरी: लगभग 500 किमी रेंज

Grand Vitara Facelift: और भी स्मार्ट SUV

Maruti Grand Vitara को भी इस साल फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। नई डिजाइन के बंपर, हेडलैंप, टेल लैंप और नए अलॉय व्हील्स इसके लुक को और प्रीमियम बनाएंगे। अंदर की बात करें तो इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच टचस्क्रीन, Level 2 ADAS और पावर्ड टेलगेट जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन CNG वर्जन में बेहतर बूट स्पेस मिल सकता है।

हर बजट के लिए कुछ नया

Maruti Suzuki इस साल हर सेगमेंट में कुछ नया देने की तैयारी में है चाहे वो बजट हैचबैक हो, SUV हो या इलेक्ट्रिक MPV। मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए यह साल खास रहने वाला है, क्योंकि अब कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी मिलने वाली है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा