Maruti Suzuki में क्या है खास। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

मई 2025 में बिक्री की रेस में Maruti Suzuki डिजायर ने मारी बाज़ी, फिर बनी देश की नंबर 1 कार

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने मई 2025 में एक बार फिर बिक्री के आंकड़ों में बाज़ी मार ली है। टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है।

सिमरन सिंह

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने मई 2025 में एक बार फिर बिक्री के आंकड़ों में बाज़ी मार ली है। टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। खास बात यह रही कि मारुति सुजुकी डिजायर ने फिर से नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है, जिसने इस बार हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है।

डिजायर बनी मई की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार

मई 2025 में 18,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 13% अधिक है। डिजायर के नए मॉडल ने एक बार फिर से सेडान सेगमेंट में ग्राहकों की रुचि को बढ़ाया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.84 लाख से ₹10.19 लाख तक जाती है।

नए डिजायर वेरिएंट्स और इंजन

नवंबर 2024 में लॉन्च हुई चौथी पीढ़ी की डिजायर को एकदम नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया था। यह कार चार वेरिएंट्स – LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में उपलब्ध है। साथ ही VXi और ZXi वेरिएंट्स में CNG का विकल्प भी दिया गया है।

प्रीमियम लुक और स्टाइल

नई डिजायर का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इसमें स्लीक LED DRLs, क्रिस्टल विजन हेडलैम्प्स, शार्क-फिन एंटीना, और 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

डैशबोर्ड पर वुड इंसर्ट्स और लाइट बैज केबिन थीम इसे एक लग्ज़री फील देते हैं। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।

माइलेज और परफॉर्मेंस

इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है।

  • पेट्रोल माइलेज: 25.71 km/l
  • CNG माइलेज: 33.73 km/kg

सेफ्टी में भी अव्वल

डिजायर को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड माउंट्स, TPMS और 360 कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें