Renault लेकर आया जून में धमाकेदार छूट! Triber, Kiger और Kwid पर मिल रहे हैं 90,000 रुपये तक के फायदे

Renault India जून 2025 में “Discovery Days” नाम से एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। जिसमें Renault की लोकप्रिय कारें — Triber MPV, Kwid hatchback और Kiger SUV पर शानदार लाभ दिए जा रहे हैं।
Renault लेकर आया जून में धमाकेदार छूट! Triber, Kiger और Kwid पर मिल रहे हैं 90,000 रुपये तक के फायदे
Renault India में क्या है नया। (सौ. Renault)
Published on
Updated on

Renault India ने ग्राहकों के लिए जून 2025 में “Discovery Days” नाम से एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। यह ऑफर 6 जून से 10 जून तक उपलब्ध रहेगा, जिसमें Renault की लोकप्रिय कारें — Triber MPV, Kwid hatchback और Kiger SUV पर शानदार लाभ दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत ₹90,000 तक की छूट, ब्याज मुक्त लोन, और प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट शामिल है। साथ ही लॉयल्टी और रेफरल बोनस का भी लाभ मिलेगा।

Renault Triber पर आकर्षक ऑफर

  • Triber के MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर कुल मिलाकर ₹90,000 तक के लाभ दिए जा रहे हैं।
  • MY2024 Triber: ₹50,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज बोनस
  • MY2025 Triber: ₹40,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज ऑफर + ₹10,000 कॉर्पोरेट बोनस

RXT और RXZ वेरिएंट्स को विशेष लोन ऑफर्स का लाभ मिलेगा। Triber की कीमतें ₹6.15 लाख से ₹8.98 लाख तक हैं और यह 72hp की 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है।

Renault Kiger पर भारी बचत

  • Kiger SUV भी Triber जैसी ही स्कीम में शामिल है।
  • MY2024 Kiger: ₹50,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज
  • MY2025 Kiger: ₹40,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज + ₹10,000 कॉर्पोरेट ऑफर

RXT और RXZ वेरिएंट्स विशेष फाइनेंस स्कीम के पात्र हैं। Kiger की कीमतें ₹6.15 लाख से ₹11.23 लाख के बीच हैं और यह 72hp व 100hp के पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है।

Renault Kwid पर जून में शानदार डील

  • Renault की सबसे किफायती कार Kwid पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • MY2024 Kwid: ₹90,000 तक के कुल लाभ
  • MY2025 Kwid: ₹15,000 कैश डिस्काउंट + ₹35,000 एक्सचेंज ऑफर = ₹60,000 तक की बचत

Kwid RXT वेरिएंट पर खास लोन ऑफर उपलब्ध है।

Kwid की कीमत ₹4.67 लाख से ₹6.45 लाख के बीच है और यह 69hp की 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

नोट: यह सभी छूटें स्टॉक की उपलब्धता और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। सटीक जानकारी के लिए नजदीकी Renault डीलर से संपर्क करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com