Highlight:
Maruti Suzuki Baleno कि इस साल में बिक्री 50% से ज्यादा हो गई है।
अपडेटेड बलेनो को शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये पर पेश किया था।
नई बलेनो का सबसे बड़ा बदलाव इसका लेवल 2 ADAS पैकेज है।
Baleno Mileage and Features: Maruti Suzuki Baleno ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ का एक बार फिर प्रदर्शन कर दिखाया है। जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान इस प्रीमियम हैचबैक की 1,08,569 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई। वहीं पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इसकी 71,989 यूनिट बेची थीं। इस तरह बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर 50.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं बिक्री के आंकड़ों के साथ बलेनो का नया मॉडल भी चर्चा में आ गया है। जिसमें सितंबर 2026 में लॉन्च हुई अपडेटेड कार में कंपनी ने डिजाइन, इंजन, आराम और सेफ्टी से जुड़े कई बदलाव किए हैं। इसमें खास बात यह है कि इसमें लेवल 2 ADAS जैसी तकनीक भी दी गई है जो आमतौर पर ड्राइवर को संभावित खतरे पहचानने और कुछ स्थितियों में प्रतिक्रिया देने में मदद करती है।
मारुति सुजुकी के बारे में बताए तो इसने अपडेटेड बलेनो को शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये पर पेश किया था। वहीं इसके वेरिएंट के हिसाब से कीमत अलग-अलग है। साथ ही इस कार में पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प देखने मिलता है। वहीं ऐसे ग्राहकों के लिए यह कार उपयोगी हो सकती है जो रोजाना शहर में सफर करते हैं और माइलेज के साथ फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। लेकिन कार खरीदने से पहले केवल शुरुआती कीमत देखना काफी नहीं होगा। इसमें वेरिएंट, ट्रांसमिशन, बीमा, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्कों के आधार पर ऑन-रोड कीमत बढ़ सकती है।
2026 Maruti Baleno के फीचर्स को देखे तो इसमें 1.2-लीटर का नया Z12E तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं यह इंजन मारुति स्विफ्ट और डिजायर में भी इस्तेमाल होता है। जिसमें कंपनी ने टर्बोचार्ज्ड इंजन के बजाय इसी सेटअप को बरकरार रखा है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
माइलेज की बात करें तो कंपनी ने बताया कि मैनुअल पेट्रोल मॉडल 23.80 किमी प्रति लीटर और AGS वेरिएंट 24.77 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं CNG मॉडल के लिए 33.61 किमी प्रति किलोग्राम की दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। जिसमें इसकी वास्तविक माइलेज ड्राइविंग की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
इस नई बलेनो के केबिन में भी कुछ उपयोगी बदलाव किए गए हैं। जिसमें कूलिंग फंक्शन वाला वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और क्लैरियन का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा आगे की सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है जिससे गर्म मौसम में सफर ज्यादा आरामदायक हो सकता है।
साथ ही कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, हेड-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। लेकिन सभी फीचर्स हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित वेरिएंट की जानकारी जरूर जांचें।
नई बलेनो का सबसे बड़ा बदलाव इसका लेवल 2 ADAS पैकेज है। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये तकनीकें ड्राइवर को सहायता देती हैं लेकिन सुरक्षित ड्राइविंग की जिम्मेदारी चालक की ही रहती है।
वहीं कंपनी ने सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं। इसके साथ ABS और EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम तथा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि लेवल 2 ADAS टॉप Alpha (O) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसलिए अगर आप यह कार सेफ्टी फीचर्स के लिए खरीदने की सोच रहे हैं तो वेरिएंट चुनते समय इस अंतर को जरूर ध्यान में रखें।