VinFast का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में मचाएगा हलचल? 14-इंच पहिए और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन की चर्चा

Upcoming VinFast Electric Scooter: VinFast भारत के बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस बीच पेटेंट कराए गए नए VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर ने ध्यान खीचा हैं।
VinFast new electric scooter cause a stir in India 14-inch wheels
VinFast का नई स्कूटर लाने का प्लान।Source. VinFast
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • VinFast भारत में एक नई स्कूटर लाने का र्लान कर रहा है।

  • कंपनी ने भारत में एक नए दोपहिया वाहन को पेटेंट करा दिया है।

  • इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्पोर्टी लुक के साथ लाया जा रहा है।

VinFast India Launch: VinFast जो वियतनाम कंपनी है उसने अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाद दोपहिया वाहनों को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ी है। इसी बीच भारत में पेटेंट कराए गए वहीं एक नए VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन ने ध्यान खींचा है। इसका लुक स्पोर्टी होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रतीत होता है।

लेकिन पेटेंट दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि स्कूटर का भारत में लॉन्च कन्फर्म हो गया है। इसकी लॉन्च डेट, कीमत और तकनीकी खूबियों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा बड़ा व्हील डिजाइन

पेटेंट डिजाइन में बताया गया है कि नए VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर में वन-पीस फ्रंट एप्रन और मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग देखने को मिलती है। वहीं स्कूटर में सामने कंपनी का लोगो दिया गया है जबकि हेडलाइट यूनिट एप्रन के निचले हिस्से में नजर आती है। इसके दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो डिजाइन को साफ-सुथरा लुक देते हैं।

वहीं स्कूटर की एक खास बात इसके 14-इंच के आगे और पीछे के पहिए हैं। बड़े पहिए इसे मैक्सी-स्कूटर जैसा अंदाज देते हैं। लेकिन केवल पहियों के आकार से सड़क पर स्थिरता या बेहतर हैंडलिंग की पुष्टि नहीं हो सकती है। इसके लिए सस्पेंशन और टायर से जुड़ी जानकारी का पता होना भी जरूरी है।

फ्लैट सीट और फ्लोरबोर्ड से रोजाना इस्तेमाल आसान

स्कूटर के डिजाइन में लंबी, फ्लैट सीट और पीछे बैठने वाले के लिए ग्रैब रेल दी गई है। इसका फ्लैट फ्लोरबोर्ड सामान रखने और पैर टिकाने के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। साथ ही हैंडलबार के ऊपर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नजर आता है लेकिन यह LCD होगा या TFT स्क्रीन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाने की जानकारी है। पेटेंट डिजाइन में हब-माउंटेड मोटर भी दिखाई देती है जिसका सीधा मतलब है कि इलेक्ट्रिक मोटर पिछले पहिए के साथ लगी होती है। इसमें बैटरी की क्षमता, रेंज और चार्जिंग टाइम जैसे अहम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

VinFast new electric scooter cause a stir in India 14-inch wheels
Bajaj Pulsar N250SS लॉन्च, अब मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स और Google Maps, कीमत ₹1.59 लाख

100 kmph की टॉप स्पीड मिलने की चर्चा

इस स्कूटर की टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की चर्चा है लेकिन इसे कंपनी की पुष्टि की गई स्पेसिफिकेशन नहीं माना जाना चाहिए। जैसा कि सभी को पता है कि VinFast ने भारत में Evo, Feliz और Viper जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की संभावनाओं के बीच Rasad मैक्सी-स्कूटर का डिजाइन पेटेंट भी कराया है। वैसे कंपनी ने अभी इन सभी मॉडलों की भारतीय कीमत और लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com