Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250: किस बाइक में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स और पावर?

Which Bike Is Good In Features: नई Bajaj Pulsar N250SS लॉन्च हो गई है। लेकिन क्या यह Hero Xtreme 250R, Suzuki Gixxer 250 और KTM 250 Duke से बेहतर विकल्प है?
Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 में क्या है अतंर।Source. Bajaj, Hero, KTM
Published on: 
Updated on: 

Bajaj Vs Hero Vs KTM: नई Bajaj Pulsar N250SS भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। जिसकी कीमत ₹1,59,406 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। वहीं यह बाइक 4-वॉल्व इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और 5-इंच TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती है। लेकिन क्या यह Hero Xtreme 250R, Suzuki Gixxer 250 और KTM 250 Duke से बेहतर विकल्प है? इसका जवाब आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

Bajaj Pulsar N250SS: फीचर्स और कीमत का कॉम्बिनेशन

Bajaj Pulsar N250SS केबारे में बताए तो इसमें 249cc का इंजन 25 PS की पावर और 22 Nm का टॉर्क देता है। इसमें पुराने 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह 6-स्पीड यूनिट दी गई है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी राइडिंग मोड्स को सपोर्ट करती है जबकि Sports Shifter क्लच इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर बदलने में मदद करता है।

वहीं इसके 5-इंच TFT डिस्प्ले में Google Maps मिररिंग, USB Type-C पोर्ट, एडजस्टेबल लीवर और Panic Brake Alert जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट करीब ₹1.60 लाख है और आप आधुनिक फीचर्स वाली 250cc बाइक चाहते हैं तो यह विकल्प आपका ध्यान खींच सकता है।

Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
Bajaj Pulsar N250SS के फीचर्स।Source. Bajaj

Hero Xtreme 250R: ज्यादा पावर चाहिए तो?

Hero Xtreme 250R के बारे में बताए तो इसमें 249cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन 30 PS पावर और 25 Nm टॉर्क देता है। जिसका सीधा मतलब है कि कागज पर यह Pulsar N250SS से ज्यादा पावरफुल है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, USD फ्रंट फोर्क और स्विचेबल डुअल-चैनल ABS मिलता है। वहीं दिल्ली में Hero की वेबसाइट पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,72,524 रुपये दिखाई गई है। वहीं जो ग्राहक ज्यादा इंजन पावर और स्पोर्टी राइडिंग को प्राथमिकता देते हैं वे Xtreme 250R पर विचार कर सकते हैं। लेकिन असली फर्क समझने के लिए टेस्ट राइड जरूरी है।

Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
Hero Xtreme 250R के फीचर्स।Source. Hero
Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
नई Maruti WagonR का जापानी मॉडल हो रहा वायरल, बदला लुक, मिले सेफ्टी फीचर्स, भारत में कब होगी एंट्री?

Suzuki Gixxer 250 और KTM Duke 250 में क्या खास?

Suzuki Gixxer 250 को देखे तो इसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन 26.5 PS पावर और 22.2 Nm टॉर्क देता है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत ₹1,84,517 है। वहीं KTM 250 Duke का 249cc लिक्विड-कूल्ड इंजन 31 PS और 25 Nm देता है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत ₹2,13,618 है। इसलिए Gixxer 250 उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो सकती है जो Suzuki की बाइक पसंद करते हैं जबकि Duke 250 ज्यादा पावर और प्रीमियम हार्डवेयर चाहने वालों को आकर्षित करती है। ऐसे में यह तो दिख रहा है कि दोनों की कीमत Pulsar से ज्यादा है।

Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
KTM Duke 250 के फीचर्स।Source. KTM
Bajaj Pulsar N250SS vs Hero Xtreme 250R vs KTM Duke 250 Which bike good
Bajaj Pulsar N250SS लॉन्च, अब मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स और Google Maps, कीमत ₹1.59 लाख

कौन-सी बाइक खरीदना समझदारी होगी?

  • कम बजट में ज्यादा टेक्नोलॉजी: Bajaj Pulsar N250SS पर विचार करें।

  • ज्यादा पावर और स्पोर्टी राइडिंग: Hero Xtreme 250R की टेस्ट राइड लें।

  • Suzuki की 250cc बाइक चाहिए: Gixxer 250 को शॉर्टलिस्ट करें।

  • प्रीमियम परफॉर्मेंस और राइडर एड्स: KTM 250 Duke देखें।

वहीं खरीदने से पहले सीट की ऊंचाई, ट्रैफिक में बाइक का वजन संभालना, क्लच का अनुभव, सर्विस सेंटर की उपलब्धता, माइलेज और ऑन-रोड कीमत जरूर जांचें। सिर्फ ज्यादा पावर या फीचर्स के आधार पर फैसला न करें जिस बाइक पर आपकी राइडिंग पोजिशन आरामदायक हो और जिसका खर्च आपके बजट में बैठे वही बेहतर विकल्प बन सकता है आपकी खरीद का। ऐसे में सोच विचार करने के बाद ही अंतिम फैसले पर आए।

Navbharat Live
navbharatlive.com