Mahindra Thar Roxx (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra Thar 3 पर मिलेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट, इस तरह के फायदों से दिल होगा खुश

Mahindra Thar Roxx के लॉन्च के बाद 3-डोर मॉडल पर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन डीलरशिप ग्राहकों के फायदे के लिए कई जोरदार बेनिफिट्स लेकर आया है जो ग्राहकों की बचत करने वाला है। लेकिन एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन वाले मॉडलों को सितंबर में डिस्काउंट नहीं मिलने वाला है। हालांकि महिंद्रा पोर्टफोलियो को जोरदार फायदे मिलने वाला है।

सिमरन सिंह

Mahindra Thar Roxx के लॉन्च के बाद 3-डोर मॉडल पर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन डीलरशिप ग्राहकों के फायदे के लिए कई जोरदार बेनिफिट्स लेकर आया है जो ग्राहकों की बचत करने वाला है। लेकिन एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन वाले मॉडलों को सितंबर में डिस्काउंट नहीं मिलने वाला है। हालांकि महिंद्रा पोर्टफोलियो को जोरदार फायदे मिलने वाला है।

2024 की सितंबर में महिंद्रा XUV400 पर भारी छूट

महिंद्रा के एकमात्र ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल XUV400 पर सितंबर महीने में भारी छूट मिल रही है, हालांकि यह केवल टॉप-स्पेक EL Pro में ही देखने को मिलेगा, जिसमें 39.4kWh बैटरी और फास्ट 7.2kW चार्जर है और कुल लाभ के साथ छूट 3 लाख रुपये तक मिलने वाली है। XUV400 EL Pro 34.5kWh बैटरी यूजर्स के लिए मौज़ूद होगा। महिंद्रा की EV सीधे तौर पर Tata Nexon EV को टक्कर देते देखी जा रही है। XUV400 की कीमत पर ध्यान दें तो ये 16.74 लाख से 17.49 लाख रुपये के बीच होने वाली है।

महिंद्रा थार पर छूट

महिंद्रा थार 3-डोर के लगभग सभी वेरिएंट पर ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक छूट मिलने वाली है; जिसमें से एंट्री-लेवल AX OPT 2WD, डीजल-मैनुअल रूप में उपलब्ध होगा और इस पर 1.36 लाख रुपये से कम छूट है। थार 118hp, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ जो मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, 152hp, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 132hp, 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ देखा जाएगा, दोनों ही मॉडल के मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑप्शनल 4x4 तकनीक वाले हैं। थार की मौजूदा कीमत 11.35 लाख से 17.60 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर छूट

दो वैरिएंट - एस और एस11 जो कि 13.62 लाख रुपये से 17.42 लाख रुपये के बीच मिलने वाले हैं, स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों मॉडल पर सितंबर महीने में कुल 20,000 रुपये तक का लाभ और छूट मिलने वाला है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस