Mahindra Scorpio N new Car (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra Scorpio N में आया ADAS फीचर, नई Z8L और Z8T वेरिएंट्स लॉन्च

ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N का नया वेरिएंट Z8L लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी शामिल है।

सिमरन सिंह

देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N का नया वेरिएंट Z8L (ADAS फीचर के साथ) लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बन गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹21.35 लाख रखी गई है।

Scorpio N Z8T भी लॉन्च, पर बिना ADAS

महिंद्रा ने लाइनअप में विस्तार करते हुए नया Z8T वेरिएंट भी पेश किया है, जो Z8 और Z8L के बीच की पोजिशन में है। हालांकि इसमें ADAS नहीं है, लेकिन 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो-डिमिंग IRVM और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹20.29 लाख तय की गई है।

ADAS से क्या मिलेगा नया?

Scorpio N Z8L अब स्पीड लिमिट असिस्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट जैसे हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स से लैस है। महिंद्रा के मुताबिक, ये फीचर इससे पहले किसी भी पेट्रोल या डीज़ल (ICE) SUV में नहीं दिए गए थे। यह वेरिएंट पेट्रोल-डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों के साथ 2WD और 4WD में उपलब्ध है।

Scorpio N Z8L ADAS वेरिएंट्स और कीमत (₹ लाख में):

पेट्रोल मैनुअल:

  • 7-सीटर: ₹21.35 लाख
  • 6-सीटर: ₹21.60 लाख

पेट्रोल ऑटोमैटिक:

  • 7-सीटर: ₹22.77 लाख
  • 6-सीटर: ₹22.96 लाख

डीजल मैनुअल 2WD:

  • 7-सीटर: ₹21.75 लाख
  • 6-सीटर: ₹22.12 लाख
  • 7-सीटर: ₹23.24 लाख
  • 6-सीटर: ₹23.48 लाख

डीजल मैनुअल 4WD:

  • केवल 7-सीटर: ₹23.86 लाख

डीजल ऑटोमैटिक 4WD:

  • केवल 7-सीटर: ₹25.42 लाख

Scorpio N Z8T वेरिएंट्स और कीमत (₹ लाख में):

  • पेट्रोल मैनुअल: ₹20.29 लाख
  • पेट्रोल ऑटोमैटिक: ₹21.71 लाख
  • डीजल मैनुअल 2WD: ₹20.69 लाख
  • डीजल ऑटोमैटिक 2WD: ₹22.18 लाख
  • डीजल मैनुअल 4WD: ₹22.80 लाख
  • डीजल ऑटोमैटिक 4WD: ₹24.36 लाख

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

नई स्कॉर्पियो एन में वही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीज़ल इंजन दिए जा रहे हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आते हैं। रोमांच पसंद करने वालों के लिए 4XPLOR 4WD सिस्टम भी उपलब्ध है, जो लो-रेंज और टेरेन मोड के साथ ऑफ-रोडिंग को आसान बनाता है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज