Mahindra BE6 Sporteq शानदार कीमत के साथ लॉन्च। Source. Mahindra
ऑटोमोबाइल

Mahindra BE6 Sporteq लॉन्च, 11.45 लाख में मिलेगी धांसू इलेक्ट्रिक SUV, 682Km रेंज और ये खास फीचर्स

Electric SUV: महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक और बड़ा दांव खेलते हुए BE6 Sporteq को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Mahindra BE6 Sporteq: महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक और बड़ा दांव खेलते हुए BE6 Sporteq को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये BaaS के साथ (एक्स-शोरूम) रखी गई है जबकि BaaS के बिना इसकी कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसके साथ ही नई Sporteq रेंज में Launch Edition और BE6 Sporteq Four जैसे खास वेरिएंट शामिल हैं। वहीं कंपनी पहले से Formula E Edition और Batman Edition भी पेश करती है।

नया डिजाइन और 12 कलर ऑप्शन

BE6 Sporteq के बारे में बताए तो इसका बेस डिजाइन स्टैंडर्ड BE6 जैसा ही रखा गया है लेकिन स्पेशल एडिशन में नया पेंट स्कीम और कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। वहीं Launch Edition में पीछे की तरफ Launch Edition बैज दिया गया है। इसके अलावा टेलगेट पर रियर लाइट्स के जरिए कस्टम मैसेज दिखाने की सुविधा भी मिलती है।

वहीं कंपनी ने BE6 Freedom Edition भी पेश किया है जो खास Orange पेंट स्कीम में आता है। Sporteq को कुल 12 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है जिनमें Rosso Impulso, Ruby Velvet, Graphite Storm और Firestorm Orange Satin जैसे चार नए रंग शामिल हैं।

तीन स्क्रीन वाला इंटीरियर और Gemini का साथ

इस इलेक्ट्रिक SUV का सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलता है। जिसमें Launch Edition में तीन स्क्रीन का सेटअप दिया गया है यह फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले भी के साथ आ रहा है। इसके साथ ही महिंद्रा ने इसको लेकर बताया है कि इस स्क्रीन का इस्तेमाल गेमिंग और कराओके के लिए किया जा सकता है।

फीचर्स की लिस्ट को देखे तो इसमें TEQ_Me, TEQ_Talk और TEQ_xting शामिल हैं। TEQ_Me ड्राइवर को पहचानकर उसकी पर्सनल प्रोफाइल लोड करता है जबकि TEQ_Talk 000000emini इंटीग्रेशन दिया गया है। वहीं TEQ_xting के जरिए टेलगेट डिस्प्ले पर कस्टम मैसेज दिखाए जा सकते हैं।

682Km तक रेंज, Revive SOS भी खास

BE6 Sporteq में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक वाले मौजूदा पावरट्रेन को बरकरार रखा गया है। वहीं इसमें रियर-माउंटेड मोटर 286hp तक की पावर और 380Nm टॉर्क पैदा करती है। 79kWh बैटरी के साथ कंपनी 682Km तक की MIDC रेंज का दावा करती है। इसके अलावा नया 70kWh बैटरी पैक भी जोड़ा गया है।

इसके साथ ही SUV में TEQ_Drive के तहत कस्टम ड्राइव मोड, Tribe Drive, Drift Mode और Acceleration Boost जैसे विकल्प मिलते हैं। सबसे दिलचस्प फीचर Revive SOS है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 0% होने के बाद भी यह फीचर करीब 13Km तक चलने के लिए जरूरी ऊर्जा दे सकता है और पूरी बैटरी लाइफ में इसे पांच बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

LG मनोज सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका

लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए आजादी के इस ऐतिहासिक प्रतीक की पूरी कहानी