FasTag KYV में क्या ह शामिल। (सौ. AI) 
ऑटोमोबाइल

FASTag KYV: KYC के बाद आया KYV नियम, वाहन मालिकों के लिए नई मुसीबत बनी FASTag वेरिफिकेशन प्रक्रिया

Know Your Vehicle Fastag: हाईवे सिस्टम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अब FASTag यूजर्स के लिए एक नया नियम लागू किया है KYV यानी "अपने वाहन को जानिए"।

सिमरन सिंह

FASTag KYV: देश में डिजिटल हाईवे सिस्टम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अब FASTag यूजर्स के लिए एक नया नियम लागू किया है KYV (Know Your Vehicle) यानी "अपने वाहन को जानिए"। पहले ही KYC की प्रक्रिया से परेशान लोगों के लिए यह नया नियम एक और झंझट बन गया है।

क्या है KYV और क्यों लागू हुआ?

1 नवंबर 2024 से KYV प्रक्रिया सभी फास्टैग यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दी गई है। अब वाहन मालिकों को अपने वाहन की फोटो और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) अपलोड करनी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि FASTag सही वाहन से जुड़ा हुआ है। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा की गई है, जिसे NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य फास्टैग सिस्टम में हो रहे दुरुपयोग को रोकना है। कई मामलों में ट्रक ड्राइवर कारों के FASTag का इस्तेमाल कर कम टोल टैक्स देते पाए गए थे। अब KYV के जरिए "वन व्हीकल, वन टैग" नियम लागू होगा।

KYV कैसे करें पूरा?

FASTag धारकों को अब निम्न डिटेल्स अपलोड करनी होंगी:

  • वाहन की फ्रंट फोटो, जिसमें नंबर प्लेट और फास्टैग स्पष्ट दिखे।
  • एक साइड फोटो, जिसमें पहिए (एक्सल) नजर आएं।
  • वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की स्कैन कॉपी।

इन सभी डिटेल्स को बैंक या FASTag जारी करने वाली संस्था VAHAN डेटाबेस से वेरिफाई करेगी। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो FASTag अपने-आप डिएक्टिवेट हो जाएगा।

हर तीन साल में दोबारा वेरिफिकेशन

KYV एक बार की प्रक्रिया नहीं है। हर तीन साल में दोबारा वेरिफिकेशन कराना होगा ताकि सिस्टम अपडेट रहे और गलत इस्तेमाल रोका जा सके। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, "कई यूजर्स FASTag को गाड़ी पर लगाने की बजाय पर्स में रखते हैं, जिससे दुरुपयोग संभव हो जाता है। इसलिए KYV से सिस्टम को और पारदर्शी बनाया जा रहा है।"

जनता की नाराजगी

जैसे ही यह नियम लागू हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। X यूजर @GeorgeMathew500 ने लिखा, "KYC के बाद अब KYV! जैसे पहले ही कम पेपरवर्क था, अब फास्टैग और गाड़ी की फोटो अपलोड करने की मजबूरी बना दी गई है।" एक अन्य यूजर @sharadmadan बोले, "ICICI FASTag पर KYV कराने की कोशिश कर रहा हूं, 10 दिन पहले फोटो अपलोड कीं लेकिन कोई जवाब नहीं।" वहीं @monikahalan ने कहा, "हर दिन नागरिकों पर नए नियमों का बोझ बढ़ता जा रहा है। अब हमारे पास अपने वाहन को जानने का अविश्वसनीय मौका है।"

सरकार भी मान रही है परेशानी

लोगों की शिकायतों के बाद परिवहन मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि बिना ग्राहक से संपर्क किए FASTag को डिएक्टिवेट न करें। एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना कि, "प्रक्रिया वाकई जटिल है और इसे सरल बनाना जरूरी है।" सरकार अब सभी बैंकों के पोर्टल पर एक समान KYV प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबर शुरू करने पर विचार कर रही है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की