Highlight:
Hyundai की हालिया Q3 2026 एनालिस्ट कॉल में IONIQ P नाम का जिक्र हुआ है।
इस नई SUV को Creta Electric से नीचे पोजिशन किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक SUV को वित्त वर्ष 2027 में जनवरी से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जाएगा।
Hyundai IONIQ P: Hyundai भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पेश करने वाली है जिसे अभी के लिए HE1i कोडनेम से जाना जाता है। वहीं खास बात यह है कि Hyundai की हालिया Q3 2026 एनालिस्ट कॉल में IONIQ P नाम का जिक्र हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को यही नाम मिल सकता है। लेकिन Hyundai ने अभी तक इसके आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है। यह SUV Creta Electric से नीचे पोजिशन की जाएगी और इसका मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी कारों से हो सकता है।
Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV को खासतौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। जिसमें कंपनी इसे तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर प्लांट में बनाएगी। इसका प्रोडक्शन E-GMP (K) इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर होगा जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Hyundai Inster में भी किया जाता है।
वहीं कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स में जनवरी 2027 को संभावित लॉन्च टाइमलाइन बताया जा रहा है।
इसको लेकर Hyundai ने पुष्टि की है कि नई इलेक्ट्रिक SUV Standard Range और Long Range विकल्पों में आएगी। लेकिन कंपनी ने अभी तक भारतीय मॉडल की बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और मोटर की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ 133bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन इन आंकड़ों को फिलहाल संभावित जानकारी ही समझना चाहिए क्योंकि Hyundai की ओर से इनकी पुष्टि नहीं हुई है।
कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो Hyundai ने नई SUV में Level 2 ADAS और नेक्स्ट जनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की पुष्टि की है। साथ ही ADAS तकनीक ड्राइविंग के दौरान लेन असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दे सकती है। लेकिन सभी फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं टेस्टिंग के दौरान इसके प्रोटोटाइप में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17-इंच अलॉय व्हील्स भी देखे गए हैं।
रिपोर्ट्स बताया जा रहा है कि शुरुआती मॉडल में इंपोर्टेड बैटरी सेल इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जिसमें Hyundai और Exide Industries मिलकर भारत में बैटरी सेल उत्पादन की दिशा में काम कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर सेल उपलब्ध होने के बाद इन्हें शामिल करने की योजना है। साथ ही लॉन्च के बाद इस SUV का मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV 3XO EV और Kia Syros EV से होगा। इसमें Hyundai के लिए यह मॉडल इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी इसके जरिए ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।